- अभी और सताएगी कड़ाके की ठंड

- टूट सकता है मिनिमम टेंप्रेचर का रिकार्ड

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : पहले कोहरा, फिर गलन ने गोरखपुराइट्स के होश उड़ा रखे हैं। उसमें आए दिन हो रही बारिश ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। बारिश के साथ बढ़ रही गलन से जहां ठंड नए रिकार्ड बना रही है, वहीं गोरखपुराइट्स का गलन से बुरा हाल है। पिछले बीस सालों का रिकार्ड देखा जाए तो कोहरा 25 दिसंबर के बाद और गलन 20 दिसंबर के बाद शुरू होती थी, मगर इस साल लगातार हो रही बारिश के कारण जहां कोहरा दिसंबर के आगाज के साथ गोरखपुराइट्स को सता रहा है, वहीं गलन भी फ‌र्स्ट वीक से लोगों को कंपकंपाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड अब तक पिछले 20 साल का रिकार्ड तोड़ चुकी है।

अभी और सताएगी ठंड

ठंड अभी और सताएगी। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां टेंप्रेचर गिरता जा रहा है, वहीं गलन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी। बारिश के कारण मैक्सिमम और मिनिमम का डिफरेंस भी लगातार कम होता जा रहा है। ट्यूज्डे को मैक्सिमम टेंप्रेचर 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो मिनिमम टेंप्रेचर 12.6 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के जानकार केपी पांडेय ने बताया कि अभी ठंड और सताएगी। वेंस्डे को मिनिमम टेंप्रेचर और अधिक गिरने की उम्मीद है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार 20 दिन पहले ठंड पड़ना स्टार्ट हो गई है।

सबसे ठंडा रहा दिन

इन डेट पर रहा सबसे कम मैक्सिमम टेंप्रेचर

इयर - टेंप्रेचर

3 जनवरी 2014 - 9.6 डिग्री सेल्सियस

4 जनवरी 2013 - 9.2 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी 2012 - 11.6 डिग्री सेल्सियस

8 जनवरी 2011 - 9.4 डिग्री सेल्सियस

22 जनवरी 2010 - 10.4 डिग्री सेल्सियस

2 जनवरी 2009 - 12.5 डिग्री सेल्सियस

23 जनवरी 2008 - 15.3 डिग्री सेल्सियस

4 जनवरी 2007 - 15.0 डिग्री सेल्सियस

5 जनवरी 2006 - 14.8 डिग्री सेल्सियस

24 जनवरी 2005 - 17.8 डिग्री सेल्सियस

2 जनवरी 2004 - 12.5 डिग्री सेल्सियस

21 जनवरी 2003 - 9.7 डिग्री सेल्सियस

1 जनवरी 2002 - 11.1 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी 2001 - 12.3 डिग्री सेल्सियस

5 जनवरी 2000 - 10.6 डिग्री सेल्सियस

17 जनवरी 1999 - 12.0 डिग्री सेल्सियस

05 जनवरी 1998 - 11.0 डिग्री सेल्सियस

03 जनवरी 1997 - 15.0 डिग्री सेल्सियस

15 जनवरी 1996 - 14.6 डिग्री सेल्सियस

08 जनवरी 1995 - 15.6 डिग्री सेल्सियस

-----------

दिसंबर में इन डेट पर सबसे अधिक सताया ठंड ने

25 दिसंबर 2011 - 4.5 डिग्री सेल्सियस

27 दिसंबर 2009 - 4.8 डिग्री सेल्सियस

24 दिसंबर 2010 - 5.6 डिग्री सेल्सियस

31 दिसंबर 2004 - 5.7 डिग्री सेल्सियस

31 दिसंबर 2006 - 5.7 डिग्री सेल्सियस

23 दिसंबर 2011 - 5.8 डिग्री सेल्सियस