RANCHI : बेहतर जिंदगी का रास्ता किताबों से होकर जाता है। किताबें पढ़कर ही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता और सफल होता है। तमाम बड़े महापुरुषों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में किताबों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसलिए किताबों से रूबरू होने का आपके पास सुनहरा मौका है। रांची में दस दिनों तक चलने वाले पुस्तक मेले का शुक्रवार को टाउन हॉल परिसर में उद्घाटन हुआ। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और रांची की मेयर आशा लकड़ा ने इस राष्ट्रीय मेले का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह मेला सुबह क्क् बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

मेले में आए जानेमाने प्रकाशक

राष्ट्रीय पुस्तक मेले में देशभर के जानेमाने प्रकाशक आए है। जिसमें राजकमल प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान, विकल्प, झारखंड झरोखा, राज पॉकेट बुक्स, साधना प्रकाशन, न्यू साधना प्रकाशन, साहनी प्रकाशन, पुस्तक महल, विजय बुक्स, महावीर प्रकाशन, अध्ययन बुक्स, विश्व बुक्स, वैभव प्रकाशन, साहित्य दर्पण, मॉडर्न बुक्स, शशांक प्रकाशन, गीता प्रेस जैसे प्रकाशकों की पुस्तकें उपलब्ध है। पुस्तक मेले में बच्चों, यूथ, स्टूडेंट्स, महिलाओं से लेकर हर एज ग्रुप के लिए पुस्तकें उपलब्ध है। बच्चों के लिए कहानियां, महिलाओं के लिए ब्यूटी और कुकिंग टिप्स, स्टूडेंट्स के लिए कांप्टीशन बुक्स से लेकर साहित्य की भी किताबें यहां अवेलेवल है।

पेटिंग कॉम्पटीशन आज

बेसलाइन फाउंडेशन और युवा प्रहरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पुस्तक मेले में शनिवार को शाम फ् बजे पेंटिंग कांप्टीशन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

बच्चों ने बनाई आर्टिफििशयल ज्वेलरी

लोअर चुटिया स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर विंग के इस प्रदर्शनी का थीम रंगोत्सव था। इस एग्जीबिशन में बच्चों ने तरह-तरह की उपयोगी चीजों का प्रदर्शन किया। फलों से आकर्षक चीजे बनाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मास्क, पेंटिंग, स्केच से लोगों का दिल जीत लिया। बेहतर परफार्मेस करने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आक्सफोर्ड के निदेशक डॉ। एसबीपी मेहता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि बक्शी ने कहा कि इस तरह के एग्जीबिशन से बच्चों के सुनहरे भविष्य का द्वार भी खुलता है। इस मौके पर स्कूल के टीचर्स के अलावा पैरेंट्स भी मौजूद थे।