-दोनों बोर्ड में एक ही विषय की किताबों के रेट में दोगुने से भी अधिक का है अंतर

prakashmani.tripathi@inext.co.in

ALLAHABAD: एनसीईआरटी की किताबों को सबसे उम्दा माना जाता है। यहीं कारण है कि सीबीएसई अपने स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाने पर जोर देता है। इसी को देखते हुए यूपी बोर्ड ने भी इस बार नए सत्र से एनसीईआरटी पैटर्न को अपनाया है। एनसीईआरटी पैटर्न पर तैयार यूपी बोर्ड की किताबें भी मार्केट में उपलब्ध हो गई हैं। अब यदि यूपी बोर्ड और सीबीएसई में चल रही एनसीईआरटी की किताबों के रेट पर नजर डालें तो यह अंतर चौंकाने वाला है।

100 रुपए के अंदर ही है रेट

यूपी बोर्ड में शुरू हुई एनसीईआरटी कि जिन विषयों की किताबों का रेट 100 के अंदर हैं, उन्हीं विषयों की सीबीएसई में चलने वाली किताबों का रेट काफी अधिक है। 12वीं के विज्ञान विषय की किताबों पर नजर डाले तो सीबीएसई में चलने वाली एनसीईआरटी द्वारा तैयार किताब का मूल्य रसायन विज्ञान फ‌र्स्ट का 165 रुपए और रसायन विज्ञान पार्ट टू का रेट 115 रुपए है। वहीं यूपी बोर्ड की तरफ से तैयार 12वीं की रसायन विज्ञान कि किताबों का रेट क्रमश: 66 रुपए और 41 रुपए है। इसी प्रकार सीबीएसई में 12वीं के भौतिक विज्ञान के फ‌र्स्ट का 165 और सेकेंड का रेट 140 रुपए है। वहीं यूपी बोर्ड में 12वीं की भौतिक विज्ञान की प्रथम व द्वितीय किताब का रेट 66 रुपए और 54 रुपए है। इसी प्रकार लगभग सभी किताबों के रेट में बड़ा अंतर है।

------------------

यूपी बोर्ड में लागू एनसीईआरटी कि 12वीं साइंस वर्ग की किताबें और उनका मूल्य

भौतिक विज्ञान 1 - 66 रुपए

भौतिक विज्ञान 2 - 54 रुपए

रसायन विज्ञान 1 - 66 रुपए

रसायन विज्ञान 2 - 41 रुपए

गणित 1 - 47 रुपए

गणित 2 - 51 रुपए

जीव विज्ञान - 66 रुपए

------------------------

सीबीएसई में चल रही एनसीईआरटी कि 12वीं साइंस वर्ग की किताबें और उनका मूल्य

भौतिक विज्ञान 1- 165

भौतिक विज्ञान 2- 140

रसायन विज्ञान 1- 165

रसायन विज्ञान 2- 115

गणित 1 - 115

गणित 2- 130

नोट : एनसीईआरटी अपनी किताबों का स्वयं प्रकाशन कराता है। यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी का पैटर्न लेकर प्राइवेट प्रकाशकों से किताबें पब्लिश कराई है।