रीच पीपुल विद 'बूस्ट पोस्ट'
अगर आप भी फेसबुक यूजर हैं और चाहते हैं कि आपकी पोस्टिंग आपके फ्रेंड के अलावा भी लोग देखें तो इसके लिए अपने कमेंट के नीचे दिए गए 'बूस्ट पोस्ट' का ऑप्शन चुनकर आप ऐसा कर सकते हैं। फेसबुक ने अपने यूजर की फैसिलिटी के लिए बूस्ट पोस्ट ऑप्शन डिजाइन किया है, जिसके थ्रू साइड में एक कॉलम में आपकी पोस्ट रेग्युलर शो करेगी, इसके लिए आपको जितने पीपुल की रीच तक यह पोस्ट पहुंचानी है उस हिसाब से पेमेंट करना होगा।

तीन दिन तक दिखेगी पोस्ट
इस ऑप्शन का यूज करने पर यूजर को अपनी पोस्ट तीन दिनों तक दिखाई देगी, यही नहीं उन्होंने जिस कैटेगरी में पेमेंट किया होगा उस हिसाब से उसकी पोस्ट की रीच उतने पीपुल तक हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने 6 कैटेगरी में पेमेंट की व्यवस्था कर रखी है और इसकी रीच भी 280 रुपए से स्टार्ट होकर 2740 रुपए तक है। इसमें मिनिमम पीपुल रीच 1500 से स्टार्ट होकर पेमेंट के अकॉर्डिंग 34000 तक है।

फैसिलिटी के अकॉर्डिंग कर सकते हैं पेमेंट
इस ऑप्शन में यूजर अपनी फैसिलिटी के अकॉर्डिंग पेमेंट कर सकता है। अगर कोई इंडियन पेमेंट करना चाहता है तो उसके लिए इंडियन करेंसी में पेमेंट की व्यवस्था है, वहीं यूएस यूजर के लिए डालर, ब्रिटिश के लिए पाउंड और इसी के साथ करंसी के हिसाब से पेमेंट की व्यवस्था की गई है। यही नहीं यूजर पेमेंट मेथड भी अपनी फैसिलिटी के हिसाब से चुन सकता है। अगर वह क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना चाहे तो उससे, डेबिट कार्ड से करना चाहे तो उससे भी पेमेंट कर सकता है।

पेमेंट चार्ट -
Rupees    People reach
280          1500-2700
550          3300-6100
830          Unknown
1100        7700-14000
1650        11000-21000
2740        18000-34000

 

report by : syedsaim.rauf@inext.co.in