KUNDA: पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सर्दी के कारण स्नान देर से प्रारंभ हो कर देर शाम तक चला। शुक्रवार को जबरदस्त ठंड होने के बाद भी प्रात: पांच बजे से ही तहसील क्षेत्र के हौदेश्वरनाथ धाम, जहानाबाद, नौबस्ता, करेंटीं, मानिकपुर गंगा घाट के किनारे हर-हर गंगे के जयघोष गूंजने लगा था। लोग गुरुवार की भोर ही घाट पर स्नान कर भगवान सत्य नारायण की कथा सुनते नजर आए। सर्दी के कारण लोगों की संख्या शुरू में कम रही, ¨कतु धूप निकलने के बाद श्रद्धालुओं की भीडृ बढ गई। इस मौके पर गंगा घाट व मंदिरों के किनारे तक अस्थाई बाजार लगाकर पूजा का सामान, प्रसाद आदि की बिक्री की गई। पुलिस द्वारा वाहनों को रोकने की कोई व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर जाम का सामना करना पड़ा।