मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
1. Sir Donald Bradman :
क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का क्रिकेट रिकार्ड काफी शानदार है। टेस्ट करियर में ब्रैडमैन का बल्लेबाजी औसत 99.94 है जिसे कोई भी बल्लेबाज आज तक छू नहीं सका। ब्रैडमैन को क्रिकेट के अलावा म्यूजिक का भी काफी शौक था। ब्रैडमैन एक बेहतरीन कंपोजर के साथ-साथ पियानो मास्टर भी थे।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
2. Brett Lee :
ऑस्ट्रेलिया के भूतपूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की रफ्तार के तो आप काफी दीवाने होंगे। ब्रेट ली एक क्रिकेटर के साथ-साथ रॉकस्टार भी माने जाते हैं। ब्रेट ली को कई हिंदी फिल्मों में भी देखा गया है। यही नहीं ब्रेट ली ने साल 2006 में इंडियन लीजेंड आशा भोसले के साथ एक गाना भी गाया था।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
3. Curtly Ambrose :
कैरेबियाई खिलाड़ी कर्टली एंबरोस बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं। क्रिकेट के अलावा एंबरोज को बॉस्केटबॉल और म्यूजिक से काफी लगाव है। यही नहीं एंबरोज एक म्यूजिक बैंड के सदस्य भी रहे।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
4. AB de Villiers :
क्रिकेट जगत में डिविलियर्स जैसा खिलाड़ी शायद ही कोई रहा हो। सिर्फ साउथ अफ्रीका ही नहीं पूरी दुनिया में डिविलियर्स के चाहने वाले हैं। क्रिकेट के अलावा डिविलियर्स को सिंगिग का काफी शौक है। अक्सर फ्री टाइम वह स्टेज परफार्म करते आए हैं।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
5. Mark Butcher :
इंग्लैंड के खिलाड़ी मार्क बूचर को भी म्यूजिक से काफी लगाव है। बूचर ने चार अन्य लोगों के साथ एक बैंड भी बनाया है। साल 2008 में उनका एक एल्बम ‘Songs of the Sun Horse’ भी रिलीज हुआ था।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
6. Dwayne Bravo :
वेस्टइंडीज के आलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के टैलेंट से हम सभी वाकिफ हैं। क्रिकेट का मैदान हो या कोई स्टेज शो, ब्रावो का डांस हमेशा चर्चित रहता है। इसके अलावा ब्रावो ने हाल ही में एक 'चैंपियन सान्ग' गाकर काफी तारीफें बटोरी थीं।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
7. Henry Olonga :
जिंबाब्वे के भूतपूर्व खिलाड़ी हेनरी ओलंगा का क्रिकेट करियर भले ही ज्यादा लंबा नही रहा। लेकिन क्रिकेट से अलग होते ही उन्होंने संगीत की ओर रुख कर लिया। ओलंगा का Aurelia नाम का एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हो चुका है।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
8. Graeme Swann :
इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक ग्रीम स्वॉन रॉक बैंड Dr Comfort के लीड सिंगर भी हैं। स्वॉन के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
9. Jeremy Coney :
न्यूजीलैंड के भूतपूर्व कप्तान जेरेमी कोनी की फैमिली म्यूजिक से जुड़ी है। ऐसे में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जेरेमी ने भी म्यूजिक को अपना लिया। जेरेमी गिटार और पियानो बजा लेते हैं।

मैदान पर चौके-छक्‍के लगाते हैं तो स्‍टेज पर गाना भी गाते हैं ये 10 खिलाड़ी
10. Sanjay Manjrekar :
भारत के भूतपूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर की कमेंट्री के आप काफी दीवाने होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि संजय को गाना गाने का काफी शौक है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk