- साथियों संग दो सिपाहियों की हत्या करने वाले बदमाश नीरज का किया था एनकाउंटर

<साथियों संग दो सिपाहियों की हत्या करने वाले बदमाश नीरज का किया था एनकाउंटर

ALLAHABAD: ALLAHABAD: इलाहाबाद हण्डिया पुलिस स्टेशन एरिया के रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर विकास पाण्डेय को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल बीएल जोशी ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह एवार्ड उन्हें एक लाख रुपए के इनामी बदमाश नीरज को एनकाउंटर में मार गिराने के लिए मिला। नीरज वही शातिर बदमाश था जिसने इलाहाबाद में तहलका मचा दिया था। जौनपुर का रहने वाला नीरज इलाहाबाद से पेशी पर जौनपुर गया था। उसे पुलिस के दो कांस्टेबल ट्रेन से ला रहे थे। रास्ते में नीरज के साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और दोनों पुलिस वालों को वहीं पर मार गिराया। जिसके बाद नीरज फरार हो गया था। नीरज पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। विनोद पाण्डेय उस समय एसटीएफ से जुड़े थे। वह नीरज की तलाश करते हुए आगरा पहुंचे और वहीं ऑपरेशन में उसे मार गिराया।