-वीरांगना प्रशिक्षण अभियान केतहत छात्राएं हुई प्रशिक्षित, भाजपा की ओर से महिलाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गए गुर

छेड़छाड़ सहित अपराधिक घटनाओं से निबटने के लिए महिलाओं व छात्राओं को टे्रंड किया जा रहा है। इसकी पहल भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को शुरू की गई। शहर भर में वीरांगना प्रशिक्षण शिविर का एक साथ शुभारंभ हुआ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से निवेदिता शिक्षा सदन में लगभग एक हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। चीफ गेस्ट प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री देवेंद्र पटेल रहे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल, महामंत्री निर्मला सिंह, चुनाव प्रभारी प्रभा शंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी ज्योत्सना वाजपेयी, अनीशा शाही, साधना सिंह, पूनम पांडेय, प्रज्ञा आदि रहीं।

आत्मरक्षा की दी गई ट्रेनिंग

भाजयुमो की ओर से अमरा स्थित जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज में साढ़े तीन सौ छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिये गये। अन्य ग‌र्ल्स कॉलेजेज में भी भाजपा की ओर से प्रोग्राम आयोजित हुए। चीफ गेस्ट भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, स्पेशल गेस्ट काशी विद्यापीठ ब्लॉक की बीडीओ रक्षिता सिंह व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना तिवारी रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संचालन छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समीर कुमार मिश्रा व थैंक्स अवनीश पाण्डेय ने दिया। अभियान में जिला संयोजक रमेश बिन्द सत्या, निखिल सब्बरवाल, सुनील तिवारी, विनिता सिंह, रीना तिवारी, अशोक सोनकर, शशिकान्त कुशवाहा, अश्वनी तूफानी, विनय सेठ आदि रहे।