GORAKHPUR : गुलरिहा के महाराजगंज निवासी महेन्द्र गुप्ता (फ्8) के परिवार में जमीन का बंटवारा हो रहा था। बंटवारे के दौरान महेन्द्र का अपने भाई भागीरथी से झगड़ा शुरू हो गया। महेन्द्र की पत्नी द्रौपदी के अनुसार भागीरथी और उसकी पत्नी ने कुदाल से महेंद्र पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। महेंद्र की पत्नी ने देवर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।