- सिंचाई मंत्री ने कहा, लंबे समय से अधूरी पड़ी परियोजनाओं को मिलेगी संजीवनी

BAREILLY:

'रामगंगा नदी के किनारे पर आंवला के हाजीपुर से चौबारी तक 4 मीटर चौड़ी और 15 किमी। तक लंबाई की रोड यानि तटबंध बनेगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। इससे आंवला बरेली से जुड़ जाएगा। 80 गांव लाभान्वित होंगे। रामगंगा में बाढ़ से कटान नहीं होगा। सैटरडे को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह जानकारी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। बताया कि कासगंज हिंसा के मामले पर एसआईटी का गठन हो गया है। आरोपियों की धर पकड़ हो रही है'।

जल्द शुरू होंगी परियोजनाएं

सिंचाई विभाग की लंबित पड़ी चार परियोजनाएं अब जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। इसमें सरयू नहर परियोजना, बाढ़ गंगा परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना और मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए धन मिलने जा रहा है। लम्बे समय से चल रही इन परियोजना में अब धन की कोई कमी नहीं रहेगी। जल्द ही इन परियोजनाओं के लिए बजट मिलेगा। सिकुड़ रही अयोध्या की तमसा नदी, प्रतापगढ़ की सेह, वाराणसी की वरुणा, लखनऊ की गोमती और बरेली की अरिल नदी को फिर जीवनदान मिलेगा।

डार्क जोन से बाहर है प्रदेश

मंत्री ने बताया कि किसानों के फायदे के लिए प्रदेश को डार्क जोन से अलग कर दिया गया है। किसान कहीं भी बोरिंग से निजी नलकूप लगा सकते हैं, यह सुविधा सिर्फ किसानों के लिए है उद्योगों के लिए बोरिंग नहीं कराई जा सकती। कहा, किसान की आय तभी दोगुनी होगी जब सिंचाई की उचित व्यवस्था होगी। बताया, नहरों व सिंचाई विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जे का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। कब्जे जल्द हटाए जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों से बदायूं सिंचाई परियोजना, आंवला क्षेत्र में नहरों के निर्माण, बदायूं लिफ्ट कैनाल परियोजना, उप्र व उत्तराखण्ड के परिसम्पत्तियों के बंटवारा, नलकूप योजना की समीक्षा की।

बरेली की अरिल नदी।

- आंवला विधानसभा क्षेत्र में बहती है अरिल नदी

- 75 किलोमीटर तक सर्वे कार्य हो चुका है पूर्ण

- आंवला के 46 गांव व 34 अन्य गांव से गुजरती नदी

- 60 किमी। बरेली व 65 किमी। बदायूं में है लंबाई