- शादियों का सीजन शुरू होने से बाजार में लौटी रौनक

- इस बार बाजार को उम्मीद है अच्छे बिजनेस की

- चुनाव के चलते बाजार पर लग गया था ग्रहण

Meerut: चुनाव के दौरान जैसे सर्राफा बाजार की नींद और चैन दोनों खो गए थे। आचार संहिता लग जाने से बाजार बेहद बुरे दौर से गुजर रहा था, अब जब मेरठ सिटी में चुनाव खत्म हो गए हैं और शादियों का सीजन लौट आया है, तो सर्राफा मार्केट को उसकी खोई हुई धड़कनें मिल गई हैं। ऐसे बाजार ने इस बार अच्छी कमाई के सपने भी संजो लिए हैं।

और संजो लिए सपने

चुनावी दौर के चलते सर्राफा बाजार पर ग्रहण लग गया था। अब जब मेरठ सिटी में चुनाव खत्म हो गए हैं, तो बाजार में भी जान लौट आई है। बाजार एक बार फिर जोश से भर आया है। इसकी वजह है शादियों का सीजन लौट आया है। इस सीजन में बाजार को अच्छी कमाई होने की उम्मीद है।

ऑफर्स की भरमार

बाजार में ऑफर्स की भी भरमार है। शादियों का सीजन हाथ से न जाए इसके लिए मेरठ की तमाम दुकान और शोरूमों पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कई जगह पर किस्तों में भी ज्वैलरी देने का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें क्क् किस्तों में पैसे देकर आपको आपकी मनपसंद ज्वैलरी मिल सकती हैं। वहीं ज्वैलरी लेने पर सोने का सिक्का फ्री भी दिया जा रहा है।

डिजाइन पर हो जाएं फिदा

शादियों के सीजन में अगर आप अपने मनपसंद डिजाइन की ज्वैलरी बनवाना चाहते हैं, तो इसमें भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने मनपसंद डिजाइन के अनुरूप ज्वैलरी बनवा सकते हैं।

गहने : गहनों में एक बार फिर पुराने डिजाइन लौट आए हैं। हैवी वर्क, पुश्तैनी चलन के गहनों को महिलाएं पसंद कर रही हैं। वहीं हल्के और सिंपल गहने भी पसंद किए जा रहे हैं।

अंगूठी : अंगूठी की बात करें तो हैवी फूल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, इसके अलावा सिंपल एंड सोबर स्मॉल डिजाइन अंगूठी विद डायमंड भी चलन में खूब है।

चेन और कडे़ : शादी में अक्सर लड़के को दिए जाने वाली चेन और कड़े में भी अब कई डिजाइन मौजूद हैं। मार्केट में कई आकर्षक डिजाइन के कड़े और चेन मौजूद हैं। कड़े में जहां लाइट वेट पसंद किया जा रहा है, तो चैन में लाइट से हैवी वेट तक में कई डिजाइन मौजूद हैं।

मंदा हो गया था बिजनेस

चुनाव के चलते सर्राफा बाजार में म्0 प्रतिशत तक का बिजनेस डाउन हो गया था, जिससे सर्राफा बाजार को काफी लॉस हो रहा था, लेकिन अब शादियों का सीजन शुरू हो जाने से बाजार में रौनक लौट आई है। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी की मानें तो सर्राफा बाजार बिजनेस की अपनी पुरानी सेल दिन की लगभग क्0 करोड़ रूपए लौट आई है, एसोसिएशन की मानें तो अब ये बिजनेस शादियों की वजह से और बढ़ने की उम्मीद है।

सोने ने खिलाए चेहरे

चाहे सोना अभी भी फ्0 हजार रुपए प्रति क्0 ग्राम हो, लेकिन सोने के गिरते स्तर ने थोड़ा हौसला जरूर बढ़ाया है, बुधवार को सोने के रेट में ख्00 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

मार्केट में एक बार फिर बूम लौट आया है। शादियों का सीजन है इसीलिए चुनाव खत्म होने के बाद बाजार की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। जहां तक पसंद की बात है तो महिलाएं ओल्ड स्टाइल गहने ज्यादा पसंद कर रही हैं।

-प्रदीप, प्रदीप ज्वैलर्स

चुनाव की वजह से बाजार में म्0 प्रतिशत तक का काम कम हो गया था, लेकिन शादियों का सीजन शुरू होने के बाद बाजार को अच्छे बिजनेस की उम्मीद है।

-दिनेश रस्तोगी, महामंत्री सर्राफा व्यापार एसोसिएशन

बाजार को अच्छे बिजनेस की आशा है। चुनाव के चलते काम पर बहुत ज्यादा इफेक्ट पड़ा था, लेकिन अब लगता है अच्छा बिजनेस होगा। बाजार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

-सर्वेश सर्राफ, सचिव मेरठ बुलियन एवं ट्रेडर्स एसोसिएशन