-खोराबार एरिया रघुनाथपुर, भैंसहा की घटना

-बाजार करने गया था महिला का पियक्कड़ पति

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के रघुनाथपुर, भैंसहा गांव में दो मासूम बेटियों संग मां की झुलसने से मौत हो गई। गुरुवार की शाम की करीब चार हुई घटना में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है झोपड़ी के मकान में चूल्हे की चिंगारी से आग लगी। लेकिन आसपास ने पियक्कड़ पति से महिला की कहासुनी हुई थी। फिलहाल, मां, बेटियों की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।

बेटियों के बचाने घर में घुसी मां

रघुनाथपुर के भैंसहा टोला का उमेश मजदूरी करता है। गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह बाजार चला गया। घर में उसकी पत्‍‌नी देवंती देवी, नौ साल की बेटी रविता और छह माह की बेटी रविता थीं। भजुराम की झोपड़ी से धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने समझा कि घर में भोजन बन रहा होगा। लेकिन कुछ देर बाद पूरी झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। शोर मचाती हुई देवंती बाहर निकली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग बाल्टी लेकर पहुंचे। इस दौरान बेटियों के भीतर होने की बात कहकर जल रही झोपड़ी में घुस गई।

राख में मां, बेटियों की डेड बॉडी

गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। पूरी तरह से जलने के बार झोपड़ी आग बुझी। राख के भीतर मासूम बेटियों संग की डेड बॉडी देखकर लोगों कलेज मुंह को आ गया। आसपास इलाके लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की सूचना पर खोराबार पुलिस पहुंची। कानूनी औपचारिकता पूरी करके पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया।

उमेश की दूसरी पत्‍‌नी थी देवंती

झोपड़ी में आग लगने की सूचना पाकर उमेश भी पहुंचा। उसके साथ 13 साल का बेटा बाबी देओल भी था। बाप-बेटे दोनों दहाड़ मारकर रोने लगे। उमेश ने पुलिस को बताया कि देवंती उसकी दूसरी पत्‍‌नी थी। पहली पत्‍‌नी की मौत होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। बॉबी उसकी पहली पत्‍‌नी का बेटा है। गांव के लोगों ने बताया कि मजदूरी करने वाले उमेश को शराब पीने की लत है। वह दिन में शराब पीकर घूम रहा था। लोगों ने आशंका जताई कि पत्‍‌नी से विवाद होने पर वह बेटे संग कहीं चला गया। इससे नाराज होकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

घटना की जांच की जा रही है। झोपड़ी में झुलसने से मां- बेटियों की मौत हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

-रामशीष सिंह यादव, एसओ खोराबार