- सहजनवां तहसील क्षेत्र के टिकरिया गांव में पेयजल की बढ़ी किल्लत

SAHJANWA: सहजनवां तहसील क्षेत्र के टिकरिया में 10 दिन पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया। लगातार कंप्लेन के बाद भी अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इस कारण गांव में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। वहीं लोगों के घरों में मोटर काम नहीं करने के कारण पेयजल की भी किल्लत हो गई है।

विद्युत विभाग की लापरवाही

गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। ट्रांसफॉर्मर 10 दिन पहले ही बारिश के दौरान जल गया। ग्रामीणों ने तभी इसकी सूचना सब स्टेशन के जिम्मेदारों को दे दी लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इधर, ओवरहेड टैंक की जलापूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। बिजली नहीं आने के कारण घरों के मोटर जवाब दे दिए हैं। वहीं गांव में लगे सभी हैंडपंप भी सही नहीं है। ग्रामीणों को बिजली के साथ ही पेयजल की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में टिकरिया के पूर्व प्रधान वीरेंद्र मिश्र, कोदई निषाद, निशिकांत मिश्र आदि ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पेयजल की समस्या बन गई है।

जल्द ही जले ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया जाएगा। आपूर्ति शीघ्र शुरू कर हो जाएगी।

- इन्द्रराज यादव, अधिशासी अभियंता