- रहस्यमय हालात में जली महिला, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस

GORAKHPUR: सहजनवां एरिया के अखुआपार निवासिनी शशिकला (38) पत्‍‌नी जितेन्द्र सिंह की रविवार की रात रहस्यमय हालात में मौत हो गई। परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे। शशिकला के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी पत्‍‌नी को मार डाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

6 साल पहले हुई शादी

थाना क्षेत्र के ही पाली निवासी रामकवल सिंह की पुत्री शशिकला की शादी 6 साल पहले अखुआपार निवासी स्व। रामकुमार सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह से हुई थी। कहा जा रहा है कि पत्‍‌नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आए दिन पति-पत्‍‌नी में तकरार होती थी। शशिकला ने यह बात अपने मायके वालों को बताई थी। मृतका के पिता रामनवल सिंह ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर बताया है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को उसके पति, उसकी सास व अन्य सहयोगियों ने जलाकर मार डाला।

स्टोव फटने से जली

वहीं शशिकला के ससुराल वालों का कहना है कि स्टोव फट जाने के कारण शशिकला जल गई। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए ताकि उसे सही उपचार मिल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन

मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

- बृजेश सिंह, एसओ