स्लग: बस ओनर्स एसोसिएशन झारखंड ने 20 परसेंट बढ़ाया किराया

-चैंबर भवन में हुई मीटिंग में ऐलान, नई दर तत्काल लागू

RANCHI (26 Feb): होली के पहले बस ओनर्स एसोसिएशन झारखंड ने यात्रियों को जोर का झटका दिया है। सोमवार को चैंबर भवन में हुई बैठक में एसोसिएशन ने बस किराये में 20 परसेंट वृद्धि का ऐलान कर दिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अरुण कुमार बुधिया ने की। एसोसिएशन का कहना है कि डीजल, चेचिस, टायर, पा‌र्ट्स और इंश्योरेंस में अत्यधिक वृद्धि की वजह से बस किराया बढ़ाना पड़ रहा है। पहले किराया 25 परसेट बढ़ाने की बात थी, लेकिन सर्वसम्मति से 20 परसेंट ही किराया बढ़ाया गया है।

किस रूट का कितना हुआ बस भाड़ा

कहां से कहां तक लोकल नन-स्टॉप

रांची से सिमडेगा 150 180

रांची से कोलेबिरा 120 --

रांची से गुमला 110 --

रांची से मांझाटोली 125 --

रांची से सिसई 80 --

रांची से चतरा 180 --

रांची से पतरातू 55 --

रांची से चाईबासा 180 --

रांची से चक्रधरपुर 150 --

रांची से धनबाद 180 280

रांची से बोकारो 155 --

रांची से रामगढ़ 65 --

रांची से खलारी 85 --

रांची से कोनबीर 100 --

रांची से टाटा 170 250

रांची से हजारीबाग 110 150

रांची से लोहरदगा 80 --

रांची से नेतरहाट 165 --

लंबी दूरी की बसों का नया किराया

कहां से कहां तक लोकल स्लीपर एसी नन एसी

रांची से भागलपुर 400 430 500 500

रांची से दुमका 280 300 380 400

रांची से गोड्डा 330 350 430 450

रांची से देवघर 350 370 400 450

रांची से ललमटिया 350 370 400 470

रांची से पाकुड़ 330 335 430 450

रांची से भुवनेश्वर 400 450 500 550

रांची से कोलकाता 310 360 410 460

वर्जन

हाल के दिनों में डीजल से लेकर गाडि़यों के पा‌र्ट्स, इंश्योरेंस सहित सबकुछ महंगा हो गया है, इसलिए बस का किराया बढ़ाना जरूरी था। 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव था, लेकिन 20 प्रतिशत तक ही किराया बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ किराया तत्काल लागू हो गया है।

-अरुण बुधिया, अध्यक्ष, बस ओनर्स एसोसिएशन, झारखंड