छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए बस सेवा का उद्घाटन शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार व कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ। वीके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी एवं सैकड़ो स्टूडेंट्स ने मौजूद थे। विभिन्न क्षेत्रों से को-ऑपरेटिव कॉलेज तक स्टूडेंट्स को पहुंचाने में यह बस मददगार साबित होगी।

शुरु में चलेंगी दो बसें

प्रारंभिक तौर यहां दो बस उपलब्ध कराया गया है। इसका संचालन जेएनएससी करेगी। 16 जनवरी से यह बस रोजाना चलेगी। 25 साल बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज में बस सेवा प्रारंभ हो गई है। इस बस को प्रारंभ करवाने में को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। उन्होंने इसके लिए लगातार आंदोलन किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष कमल अग्रवाल, लव कुमार, सरोज पात्रा , अनिर्बन घोष, रोज तिर्की, निक्कु कुमार, अमन भारद्वाज एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

इस रुट में चलेगी बस

पहली बस

मानगो, साकची, बिष्टुपुर, बिष्टुपर मुख्य चौक जुस्को के सामने से जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज कैंपस तक।

दूसरी बस

सुनारी से प्रारंभ होते हुए कदमा, बिष्टुपुर, साकची, जेआरडी स्पो‌र्ट्स कांम्लेक्स होते हुए को-ऑपरेटिव कॉलेज तक पहुंचेगी।

बस की यह है टाइमिंग

सुबह 6:50

सुबह 8:20

सुबह 10:10

दोपहर 12 बजे।