- डीएम से मिलकर ट्राइमैक्स कंपनी के कर्मचारियों ने की शिकायत

- परिवहन निगम बस अड्डे पर 11 दिन से नहीं बन रहा काउंटर टिकट

<- डीएम से मिलकर ट्राइमैक्स कंपनी के कर्मचारियों ने की शिकायत

- परिवहन निगम बस अड्डे पर क्क् दिन से नहीं बन रहा काउंटर टिकट

BAREILLY: BAREILLY: परिवहन निगम बरेली परिक्षेत्र में पिछले क्क् दिन बस स्टेशन पर काउंटर टिकट नहीं बन रहे हैं। क्योंकि टिकट बनाने वाली ट्राइमैक्स कंपनी के कर्मचारी सैलरी न मिलने की वजह से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, न्याय की गुहार लेकर कर्मचारी मंडे को डीएम दरबार पहुंचे। उनका कहना था कि सैलरी मांगने पर कंपनी प्रबंधन निकालने की धमकी दे रहा है।

पैसेंजर्स हो रहे परेशान

बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, जयपुर सहित अन्य जगहों पर जाने वाले पैसेंजर्स को काफी प्रॉब्लम्स हो रही है। इन रूट्स पर वॉल्वो सहित ब्0 से अधिक एसी बसें रोजाना चलती हैं, लेकिन कर्मचारियों के 9 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने की वजह से टिकट की बुकिंग बंद है। ऐसे में पैसेंजर्स को दूसरे माध्यमों से टिकट की बुकिंग करानी पड़ रही है।

प्रदर्शन कर की शिकायत

बरेली रीजन में टिकट की बुकिंग और एमएसटी बनाने के लिए ट्राइमैक्स कंपनी के करीब ख्9 कर्मचारी परिवहन निगम में तैनात हैं। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सेटेलाइट स्थित टिकट काउंटर पर मंडे को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने पर वह ख्ख् मार्च से भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने डीएम सुरेंद्र सिंह से मिल कर शिकायत की। ज्ञापन सौंप कर वेतन दिलाने की मांग की।

प्रदेश भर में ट्राइमैक्स कंपनी के कर्मचारियों के वेतन की प्रॉब्लम है। समस्या से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। ताकि, कंपनी के कर्मचारियों को वेतन मिल सके। कर्मचारियों के हड़ताल से परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है।

प्रभाकर मिश्रा, आरएम, परिवहन निगम बरेली