इस साल में नहीं लग पाएगा प्रा‌र्प्टी पर टैक्स

31 मार्च तक कंपनी को सर्वे कर निगम को देनी थी रिपोर्ट

Meerut। नगर निगम द्वारा सेटेलाइट से कराया जा रहा कामर्शियल प्रा‌र्प्टी का सर्वे जून तक पूरा हो पाएगा। पहले यह सर्वे 31 मार्च तक पूरा होना था। निगम की माने तो कुछ व्यवधान के कारण प्रा‌र्प्टी का सर्वे पूरा नहीं हो पाया। इसीलिए इसका समय तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

14 साल बाद हो रहा था सर्वे

नगर निगम 14 साल बाद प्रा‌र्प्टी सर्वे करा रहा है। इससे पहले निगम ने सन 2004 में प्रा‌र्प्टी का सर्वे कराया था। यही कारण है कि सालों से निगम में हाउट टैक्स अदा करने वालों की बढ़ोत्तरी नहीं हो पाई है। जिसने अपने आप करा लिया ठीक। पर निगम की ओर से आय बढ़ोत्तरी के लिए सर्वे नहीं कराया गया।

नहीं लग पाएगा टैक्स

नगर निगम ने आय की बढ़ोत्तरी के लिए कामर्शियल सर्वे कराने के लिए दिल्ली की एक कंपनी से अनुबंध किया था। कंपनी के कर्मचारियों को निगम ने एक आई कार्ड तक बनाकर दिया। जिससे सर्वे के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो सके। बावजूद इसके कंपनी ने 31 मार्च तक सर्वे पूरा नहीं किया। अब 31 जून तक समय बढ़ा दिया गया है। इसके बाद कहीं जाकर निगम इन प्रा‌र्प्टी पर हाउस टैक्स लगाएगा। ऐसे में इस साल भी निगम कामर्शियल प्रा‌र्प्टी पर टैक्स नहीं लगा पाएगा।

31 मार्च तक कंपनी का सर्वे करके रिपोर्ट जमा करनी थी। लेकिन किन्ही कारणों से सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी ने तीन माह का समय और मांगा है। अब 31 जून तक वह सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद ही आगे की र्कारवाई की जाएगी।

मनोज कुमार त्रिपाठी, लेखाधिकारी, नगर निगम