- डेली मेरठ से दिल्ली में जाते हैं 400 हैवी कमर्शियल व्हीकल

- 65 फीसदी से अधिक टैक्स बढ़ने से बढ़ा बोझ

Meerut : दिल्ली मे टोल टैक्स बढ़ जाने से मेरठ से अपना माल भेजने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। दिल्ली में कमर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स 65 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया गया। जिसका असर सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोटर्स की मानें तो हमारी ओर से व्यापारियों को टोल टैक्स बारे में अवेयर कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में ग्रीन टैक्स देने की वजह से वैसे ही ट्रांसपोर्टेशन काफी महंगी हो गई है। अब और भी ज्यदा टैक्स देना होगा।

मेरठ से दिल्ली तक

अगर बात मेरठ से दिल्ली जाने वाले हैवी कमर्शियल व्हीकल की करें तो उनकी संख्या करीब 400 है। टाटा 407 रोजाना 150, 10 टायरा 100, 6 टायरा 50 और 14 टायरा भी 50 करीब डेली रन करते हैं। मेरठ से स्पो‌र्ट्स, कपड़ा, कैंचियां, ट्रैक्टर पा‌र्ट्स, मेडिसिन, पेस्टीसाइड, सब्जियां, फल और दालें जाती है। जिनकी कीमतों पर भी असर पड़ने के पूरे आसार हैं।

ये देना होगा टैक्स

व्हीकल पहले टैक्स अब टैक्स

टैक्सी, टेंपो,

टाटा-407 65 100

बस, ट्रक

-निसान,

टाटा-709,

कैंटर 120 200

6 टायरा ट्रक 225 300

10 टायरा ट्रक 450 500

14 टायरा ट्रक 1120 1200

वर्जन

टोल टैक्स के बढ़ जाने से थोड़ा बहुत असर तो पड़ेगा ही। इस बारे में व्यापारियों को अवेयर कर दिया गया। ताकि सामान भेजने से पहले एनालाइज कर सके।

- गौरव शर्मा, अध्यक्ष, मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन