- पति ने अस्पताल में तोड़ा दम, पत्नी की मौके पर ही हुई मौत

- मृतक की बेटी के बयान पर दर्ज की गई 5 नामजदों पर प्राथमिकी

PATNA/ BUXAR : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव में रविवार की देर रात जमीन विवाद में एक दंपति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें पत्नी जमीला बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति मो। अब्बास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में मृतक का भतीजा शेरा हुसैन का नाम आ रहा है। उसने जमीन की लालच में अपने चाचा-चाची की भी हत्या कर चुका है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।

भ् पर प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में मृतक की बेटी रेहाना खातून के फर्द बयान पर चचेरा भाई शेरा सहित पांच के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें मुनीर डफाली, शमशेर मियां, विनोद रजक, मोहर्रम मियां को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी शेरा हुसैन पूर्व में सुक्रवलिया गांव के ठाकुरबाड़ी से मूर्ती चोरी मामले में जेल जा चुका है। उसका अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। लेकिन, वह फरार है। उसने घर में फांद कर सोते में ही पति-पत्नी को गोली मार दी। इसी बीच आवाज से उनकी पुत्री रेहाना की नींद खुल गयी। उसने खून से लतपथ अपने मां-पिता को देखा तो उसके होश उड़ गये। इसके बाद उसने अगल-बगल के लोगों को आवाज लगाई, जिसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को ले अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति का उपचार शुरु किया। हालांकि, उसकी भी अंतिम सांस चल रही थी।

मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। काफी गंभीर मामला लगता है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- शैशव कुमार, डीएसपी, सदर।