अंतरिक्ष में उगने वाली पांचवीं फसल

अंतरिक्षयात्रियों ने लगभग एक महीने तक कोशिश करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगाने में सफलता पाई है। नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने ‘टोक्यो बेकाना’ नामक चीनी बंदगोभी उगाई है। यह अंतरिक्ष केंद्र में उगाई जाने वाली पांचवी फसल होगी और पहली चीनी गोभी। इस गोभी के उगने के बाद नासा को यह यकीन हो गया कि, वो अंतरिक्षयात्रियों के इस्तेमाल में आने वाली अन्य पत्तेदार सब्जियों को भी उगा सकते हैं।

नासा ने अंतरिक्ष में उगाई बंदगोभी,दिखती है ऐसी

एस्ट्रोनॉट को खाने को भी मिलेगी

चीनी गोभी का चुनाव करना इतना आसान नहीं था। नासा ने अपने जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली टीम के पास चार नाम भेजे थे। जिसके बाद सबकी रजामंदी से टोक्यो बेकाना चुना गया। नासा की मानें तो अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा।

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk