delip.bist@inext.co.in

DEHRADUN: सब कुछ पूरा हो चुका था। अब औपचारिकताएं मात्र बाकी थी। साढ़े तीन बजे यमुना कॉलोनी ए-भ् से क्भ् मिनट बाद विधायक दिनेश धनै को राजभवन शपथ ग्रहण के लिए पहुंचना था। इसी बीच शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे दिनेश धनै ने कुछ पल निकालकर आई-नेक्स्ट से बातचीत की।

-आप कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेज्युलेशन।

-थैंक्स। यह तो होना ही था।

-क्या कहेंगे।

-सीएम हरीश रावत का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगा।

आपको लगता है कि आपको मंत्री बनाना डैमेज कंट्रोल है।

-नहीं, पूर्व में ही जब कांग्रेस की सरकार बनी थी। सोनिया गांधी से मिलकर निर्दलीय कैंडिडेट्स को कैबिनेट में स्थान देने की बात कही गई थी। इसलिए ये मजबूरी नहीं कही जा सकती।

आपकी किसी विभाग को लेकर कोई डिमांड।

-नहीं, कोई डिमांड नहीं। जो जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी की जाएगी।

सरकार को कोई खतरा।

-नहीं सरकार को कोई खतरा नहीं है। पीडीएफ सरकार के साथ खड़ा है, इसलिए खतरा को तो कोई सवाल ही नहीं बनता।