prayagraj@inext.co.in
PRAYAGRAJ: उप्र के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को हर साल की तरह इस बार भी अपना पुर्नजन्मप्राप्त महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में मंत्री ने चाहने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्री नन्दी ने सभी चाहने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम में दो लाख लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने मंत्री के आवास के नजदीक स्थित शिवमंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसमें मऊ, रायबरेली, लखनऊ सहित आसपास के जिलों से आए व्यापारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री उमेंद्र त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री अनुपमा जायसवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक राकेशधर त्रिपाठी सहित तमाम जन प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्र सिद्धार्थनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, अभिनेता अनुपम खेर और कई फिल्मी सितारों ने नंदी को शुभकामनाएं दी।

गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
कार्यक्रम में दो लाख लोगों को सुबह से शाम तक खानपान की उत्तम व्यवस्था देने पर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड ने नंदी का नाम शामिल कर लिया है। सुबह से शाम तक टीम कार्यक्रम में मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लेती रही। गौरतलब है कि 12 जुलाई 2010 को नंदी के घर के नजदीक स्थित मंदिर में वह पूजा कर वापस लौट रहे थे। तभी बम ब्लास्ट में वह बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में उनका एक गनर और एक पत्रकार की मृत्यु हो गई थी। पीजीआई लखनऊ में सात महीने सात दिन मौत से संघर्ष करने के बाद वह जीवित वापस लौटे। इसीलिए वह 12 जुलाई को पुर्नजन्मप्राप्त महोत्सव मनाते हैं।