एक मजाकिया वीडियो है ये
यह पैरोडी एक तरह का मजाकिया वीडियो है। इसमें लड़के वालों की ओर से लड़कियों के लिए आने वाली डिमांड के बारे में बताया गया है। लड़के वालों को लड़की में क्‍या-क्‍या गुण चाहिए, उन्‍हें क्रम से गिनाते हुए उनका मजाक उड़ाया गया है। वीडियो में साफ शब्‍दों में कटाक्ष किया गया है।

इसमें खास है ये
ये कटाक्ष कुछ इस तरह से किया गया है कि लड़के वाले किस तरह से लड़की ढूंढते हैं। उनकी लड़कियों से क्‍या उम्‍मींदें होती हैं। वीडियो में कॉल मी बेबी नाम का एक गाना है। इस गाने को पैरोडिंग सिंगर कार्ल रे जेप्‍सन ने गाया है। इन्‍होंने गाने को कुछ इस अंदाज में गाया है कि आप भी इसको सुनकर हंसे बिना रह न सकेंगे।

  

हो चुका है वायरल
अब आप सोच रहे होंगे कि ये वीडियो आखिर बनाया किसने है। इसको बनाने वाली तीन छात्राओं का नाम अस्‍मिता घोष, अनुप्रिया एलनगो और कुरुपा वर्गीस बताया गया है। बी ऑर पोंडती के नाम से ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यहां बताना जरूरी होगा कि पोंडती का मतलब क्‍या होता है। पोंडती एक तमिल शब्‍द है। इसका हिंदी में मतलब है पत्‍नी।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk