-पोलिंग होने के बाद रिलैक्स मूड में आए कैंडीडेट्स, कई दिनों के हेक्टिक शेड्यूल के बाद मिला सुकून

-अधिकतर ने घर पर ही बिताया समय, समर्थकों और फैमिली संग की हंसी-ठिठोली

VARANASI

दो महीने तक सुबह से लेकर देर रात तक का शेड्यूल काफी हेक्टिक रहा। ठीक से भोजन न फेमिली मेंबर्स का साथ। यहां तक कि बच्चों से भी सामना नहीं हो पाया। गुरुवार को चुनावी व्यस्तता से दूर डिस्ट्रिक्ट के हर कैंडीडेट ने राहत की सांस ली। प्रत्याशियों का दिन कैसे बीता, यह जानने जब दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्टर उनके घर पहुंचा तो कोई अपने समर्थकों से वोटिंग का फीडबैक लेता मिला तो कोई फेमिली संग टाइम बिताते मिला।

सुबह से जम गए कार्यकर्ता, होती रही बातचीत

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस-सपा कैंडीडेट डॉ। राजेश मिश्रा का मकान खजुरी में है। घर में ही उनका ऑफिस है। डेली की तरह डॉ। राजेश सुबह करीब पांच बजे उठ गए। उठने के साथ ही फ्रेश होकर चाय पीया और न्यूज पेपर पढ़ा। इस बीच उनको बताया गया कि क्षेत्र के लोगों का मिलने के लिए तांता लगा है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सबके जुटने की जानकारी होने पर कैंडीडेट लगभग क्0.फ्0 बजे नीचे उतर गए। सीधे ऑफिस में पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया तो बोले थोड़ा आराम कर लीजिए। हर कोई क्षेत्र में खूब दौड़ा है। इसके बाद डॉ। राजेश ने एक- एक करके लोगों का हालचाल पूछा। इसी बीच सबके लिए चाय आई। चाय संग बूथ समीक्षा की बतकही स्टार्ट हो गई। अपने कार्यकर्ताओं, मददगारों और शुभचितंकों से उनके बूथ का हाल जानने की कोशिश में लग गए। किस कैंडीडेट को कितना वोट मिला। इसका आंकलन घंटों होता रहा। प्रत्याशी के घर पर लोगों की भीड़ देर शाम तक जमा रही।

परिवार संग पहली चाय से हुई दिन की शुरुआत

कैंटोन्मेंट विधानसभा एरिया के कांग्रेस-सपा कैंडीडेट अनिल श्रीवास्तव का मकान नगर निगम के पीछे है। यहीं फेमिली के सभी मेंबर रहते हैं। चुनाव के दौरान आवास के ग्राउंड फ्लोर में स्थित ऑफिस उनका ठिकाना बन गया था। यहीं से वो डेली चुनाव प्रचार के लिए निकलते थे। इसके बावजूद उनको फेमिली मेंबर्स के साथ टाइम बिताने का मौका नहीं मिल सका। कब गए और कब आए यह घर वालों को भी पता नहीं चल पाया। महीनों की दौड़भाग के बाद पूरी रात चैन से सोए। गुरुवार सुबह सात बजे जगे तो फेमिली के मेंबर्स संग पहली चाय से दिन की शुरुआत की। मां विजयप्रभा, पत्‍‌नी नरगिस, पारिवारिक मित्र अरविंद किशोर, भतीजे अनूप और अन्य लोगों के साथ हंसी- ठिठोली के बीच अपने चुनावी अनुभवों को शेयर किया। धीरे-धीरे विधानसभा के विभिन्न एरिया के लोग भी आने लगे। इस बीच पूजा पाठ करने के बाद तैयार होकर उनसे मिलने के लिए सुबह नौ बजे ऑफिस में पहुंच गए। सबका हाल जाना। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

एक महीने बाद फेमिली संग खाया खाना

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस और सपा के संयुक्त प्रत्याशी अजय राय रोज की तरह सुबह साढ़े पांच बजे जग गए। महामंडल नगर आवास पर फ्रेश होने के बाद न्यूज पेपर पढ़े। इस बीच अन्य फेमिली मेंबर्स भी उठ गए। उन लोगों से बातचीत करते हुए उनके साथ ही चाय पी। इस दौरान घर के कई मेंबर्स के साथ करीब एक महीने बाद उन्होंने समय बिताया। करीब आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद नहाने चले गए। डेली की तरह पूजा पाठ कर क्षेत्र के लोगों से मिलने निकल गए। इस बीच आवास से सटे ऑफिस में पहुंचे लोगों से एक-एक कर हालचाल पूछा। सभी से मिलने के बाद जौनपुर के लिए निकल गए। एक शुभचितंक के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर वापस क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंच गए। दोपहर में करीब तीन बजे घर लौटे तो बच्चों संग भोजन किया। अजय राय ने बताया कि करीब एक महीने बाद घर का भोजन करने का मौका मिला। भोजन के बाद एक बार फिर ऑफिस में आ गए। मिलने-जुलने के लिए लोग देर शाम तक आते रहे। उनके साथ चुनाव को लेकर चर्चा होती रही।

समर्थकों संग बीता दिन

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कैंडीडेट नीलकंठ तिवारी अपने घर पर रहकर चुनाव संचालन कर रहे थे। गुरुवार को चुनाव खत्म होने के बाद वह घर पर ही थे। सुबह रोज की अपेक्षा थोड़ा लेट से करीब सात बजे वह जगे। दैनिक कार्यो से निवृत्त होकर चाय पी। फेमिली मेंबर्स संग कुछ देर बात करने के बाद नहाने चले गए। करीब साढ़े नौ बजे वह घर पहुंचे शुभचिंतकों सहित विधानसभा के लोगों से मिलने पहुंचे। समर्थकों के बीच बैठकर उन्होंने चुनाव की समीक्षा की। आने-जाने वाले लोगों से मिलकर चुनाव में सहयोग के लिए आभार जताते रहे। करीब साढ़े क्0 बजे उन्होंने भोजन किया। भोजन के बाद भी मिलने-जुलने वाले जुटे रहे। दोपहर में कुछ समय मिलते ही नीलकंठ ने अपनी गाय को महीनों बाद चारा भी खिलाया। क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ घर पर ही मीटिंग की। बैठक में ही वोटों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान बीच-बीच में फोन बजने पर वह सहयोग के लिए सबको धन्यवाद देते हुए आभार जताते रहे।

क्षेत्र में लोगों से मिले

कैंटोन्मेंट विधानसभा के बीजेपी कैंडीडेट सौरभ श्रीवास्तव का अपने ही एरिया के शिवाजी नगर में आवास है। डेली की तरह गुरुवार को भी सुबह जग गए। इस दिन बस फर्क इतना रहा कि चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकलना था। इसलिए फेमिली मेंबर्स संग चाय पी। न्यूज पेपर पढ़ने के बाद नहाने गए। निकलने के बाद घर में स्थित मंदिर में पूजा किया। इस बीच सूचना मिली की क्षेत्र के लोग मिलने के लिए पहुंच गए हैं। नाश्ता करने के बाद लोगों से मिलने के लिए पहुंच गए। उनसे चुनाव पर चर्चा के बाद पहडि़या मंडी स्थित मतगणना स्थल पर गए। जहां कुछ देर रहने के बाद वापस क्षेत्र में लोगों से मिलने पहुंच गए। यहां देर शाम तक विभिन्न एरिया में समर्थकों संग मीटिंग करने के बाद वापस घर लौटे। महीनों बाद फेमिली मेंबर्स संग भोजन किया।