स्कूटर रैली में गुलशन आनंद

बीजेपी कैंडीडेट गुलशन आंनद ने मंडे सुबह मोटर साइकिल रैली निकालकर जनसंपर्क किया। रैली बानखाना, कुमार इनक्लेव, श्रीनाथपुरम, मौलानगर, आर.के.पुरम कॉलोनी, चाणक्यपुरी, हजियापुर, बिहारीपुर, कानूनगोयान, शांतिविहार, महेशपुर अटरिया, महेशपुर सहित शहर के कई हिस्सों से गुजरी। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार, महानगर संयोजक सुधीर जैन, मनोज थपलियाल, राजन सक्सेना, महेश सिंघल, वीरेंद्र अरोरा, राजेन्द्र गुप्ता, सतीश शर्मा और विकास शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाइक पर सवार हुए

मो। फरहत

निर्दलीय कैंडीडेट मो। फरहत ने प्रचार के अंतिम दिन बाइक रैली निकाली। शहर के कई एरियाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए उन्होंने बाशिंदों से अपने लिए वोट कास्ट करने की रिक्वेस्ट की। बाइक रैली पुराने शहर के कई एरियाज में होते हुए शहर के बाहरी इलाकों तक में घूमीं। उन्होंने रेजिडेंट्स को अपनी विकास की प्राथमिकताएं गिनाईं।

भारी संख्या में उमड़ी भीड़

डॉ। आईएस तोमर ने रैली करके रेजिडेंट्स से संपर्क किया। उन्होंनें कई स्पॉट पर रुककर रेजिडेंट्स से विकास के मुद्दों पर चर्चा की। डॉ। तोमर ने सुबह नए शहर के कई हिस्सों से होते हुए राजेन्द्र नगर, इंद्रानगर, जनकपुर और पटेल नगर में जनसंपर्क किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी नगर फिर पुराने शहर में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से होते हुए जगतपुर, कांकरटोला, शाहदाना, हजियापुर में कैंपेनिंग की।

Candidates उठाएंगे voter slip का खर्चा

निकाय चुनाव में इलेक्शन कमीशन ने कैंडीडेट्स का बजट बिगाडऩे की तैयारी कर ली है। निर्वाचन आयोग से जारी डायरेक्शन के अकॉर्डिंग, इस बार वोटर स्लिप का खर्चा कैंडीडेट के खाते में जोडऩे की व्यवस्था की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले बिल्ला, स्टिकर, बैनर, गाड़ी, माइक सरीखे आइटम के खर्चे चुनावी खर्चा में जोड़ा जाता था। मगर नई व्यवस्था के तहत वोटर स्लिप का खर्चा भी चुनावी खर्च में जुड़ेगा। अगर इसका असर चुनावी खर्च में आंका जाए तो कंप्यूटर से छपी 1,000 वोटर लिस्ट से एक कैंडीडेट को 800 रुपए तक का एकस्ट्रा खर्चा उठाना होगा।

 

Limit पहले से fix

चुनावी खर्च पर अंकुश लगाने के लिए इलेक्शन कमीशन ने ये नई व्यवस्था की है। नई व्यवस्था के तहत कैंडीडेट को वोटर स्लिप का हिसाब भी देना होगा। मेयर कैंडीडेट के लिए प्रचार के लिए 10 लाख और पार्षद कैंडीडेट के लिए 1 लाख की लिमिट फिक्स की गई है। आयोग की तरफ से हर कैंडीडेट को एक रजिस्टर दिया गया है। इसमें वह अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा रख रहा है। ये रजिस्टर उसे अपने ब्लॉक ऑफिसर को चुनाव के बाद सौंपना होगा।

Tea corners पर चुन लिए गए मेयर!

चुनावी तड़का तो निकाय चुनाव में चाय की दुकान में ही लगता है। प्रचार खत्म होने के साथ अब कयासों ने जोर पकड़ा है। कोई पार्टीवाद तो कोई जातिवाद को निर्णायक मान रहा है। चाय की प्याली के लिए जमी चौपाल में कई तो काउंटिंग से पहले ही मेयर बन जाते हैं। चाय की चुस्की ली और हुई शिगूफों की बारिश। आइए अय्यूब खां पर चाय की दुकान पर जमे लोगों की बात सुनते हैं

चुनाव में कौन जीतेगा, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। नहीं यार कैसी बात कर रहे हो डॉ। तोमर ने तो कैंपेनिंग में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। बीच में ही टोकते हुए, ऐसे तो गुलशन आनंद ने भी जनसंपर्क  के लिए दिन-रात एक कर दिया है। देखते ही देखते इस चर्चा में वहां खड़े तमाम लोग शामिल होते चले गए। शहर में यह हाल केवल पटेल चौक का ही नहीं वरन दोपहर की तपती धूप में टी कॉर्नर्स पर खड़े लोगों का भी है। इतना ही नहीं शहर के तमाम सरकारी, गैर-सरकारी कर्मचारियों के बीच यह मुद्दा चर्चा-ए-आम है। हो भी क्यों ना जब दो दिन बाद ही शहर के मेयर के भाग्य का फैसला मतपेटियों बंद होना है।

और तय हो जाता है मेयर

यूं तो पूरा शहर ही चुनावी माहौल में रच-बस चुका है पर अय्यूब खां चौराहा, सिविल लाइंस, सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा ऐसे प्वाइंट हैं जहां टी-स्टॉल्स पर चुनावी चर्चाओं का बाजार सबसे ज्यादा गर्म रहता है। वहीं यहां पर चर्चा करने वाले बरेलियंस तो चर्चाओं में मेयर और पार्षदों की घोषणा भी कर देते हैं। इतना ही नहीं इनकी बहस जितनी सटीक और शानदार होती है, समीकरणों की उतनी जोड़-तोड़ तो शायद प्रत्याशी भी नहीं कर पाते। पर देखना यह है कि इनकी यह चर्चा कितनी सटीक बैठती है।

आधी आबादी पर भी कयास

चुनाव में मेयर का फैसला करने में आधी आबादी का भी बड़ा योगदान होगा। आयोग के मुताबिक, पोलिंग के दौरान दो महिलाओं क ो वोट कास्ट करने के बाद एक पुरुष को वोट कास्ट करने का मौका मिलेगा। ऐसे में महिलाओं पर भी मेयर प्रत्याशी की जीत निर्भर क रेगी। वहीं महिलाओं के वोट कहां जाएंगे, इसके लिए भी समीकरण उलझे हुए हैं। पर अगर इस आधी आबादी ने जमकर वोटिंग की तो कोई भी पलट सकता है।