JAMSHEDPUR: सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्भया को दिये सम्मान से शहर की वूमेंस कॉलेज की छात्राओं ने न्याय को नमस्कार किया है। छात्राओं ने प्राचार्या डॉ। वूमेंस कॉलेज के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से कैंडिल मार्च निकाला और बिष्टुपुर गोलचक्कर पहुंचकर कैडिंल को रखा। छात्राओं ने इस दौरान न्याय को नमस्कार, निर्भया की हुई जीत, दुर्जनों की हुई हार, निर्भया के इस सम्मान से न्याय पर जागा विश्वास जैसी तख्तियां ली हई तथा इससे संबंधित नारे भी लगा रही थी। इस कैंडिल मार्च का नेतृत्व प्राचार्या डॉ। शुक्ला माहांती ने किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ऐसी ही होनी चाहिए, जहां महिलाओं को सम्मान मिले। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भारतीय न्याय व्यवस्था में अटूट विश्वास जगाने वाला है।

छात्राओं ने कहा

'यह एक बड़ा फैसला है। निर्भया को वास्तव में इंसाफ मिला है। यह सभी दुराचारियों के सबक है। हम इस फैसले को सलाम करते हैं.'

-झरना महतो, छात्रा

'निर्भया पर दिया गया फैसला भारतीय कानून व्यवस्था का एतिहासिक फैसला है। इससे महिलाएं और सबल होगी। हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं.'

-मोनिका सिंह, छात्रा