- सौंदर्यीकरण कराकर व्यापारियों को सौंपी आबूलेन की व्यवस्था

- फिर से बिगड़े आबूलेन के हालात, आए दिन लगा रहता है जाम

Meerut। आबूलेन को कैंट बोर्ड फिर से कब्जे में लेगा। क्योंकि फिर से आबूलेन की व्यवस्था बिगड़ने लगी है। कैंट बोर्ड ने व्यापारियों के आहवान पर आबूलेन की व्यवस्था उनको सौंपी थी। वहां पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

पहले सौंपी थी व्यवस्था

कैंट बोर्ड ने आबूलेन का सौंदर्यकरण किया था। सौंदर्यकरण करने के बाद आबूलेन की व्यवस्था व्यापारियों के हाथों में सौंप दी थी। लेकिन व्यवस्था बिगड़ने के बाद एक बार फिर से कैंट बोर्ड ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आबूलेन की व्यवस्था अपने हाथों में लेनी की बात कही है।

खड़े होते हैं वाहन

जाम का मुख्य कारण दुकानों के बाहर वाहन का खड़ा होना है। कैंट बोर्ड ने आबूलेन पर वाहन खड़ा करने को लेकर बंगला नंबर 173 का निश्चित किया था। इसके लिए टेंडर भी छोड़ा गया था। एक महीने तो व्यवस्था तो ठीक रही। लेकिन उसके बाद व्यवस्था पटरी से उतर गई। लिहाजा कैंट बोर्ड ने फिर से व्यवस्था अपने हाथों में लेना का निर्णय लिया है।

आबूलेन पर जामे रहता है। कैंट बोर्ड ने पार्किंग की व्यवस्था की थी। लेकिन वह थोड़ी दूर थी। इसीलिए यह व्यवस्था नहीं चली। कैंट बोर्ड को कोई बीच में ही पार्किंग की व्यवस्था बनानी चाहिए। तभी व्यवस्था सुधर सकती है।

अजय गुप्ता, व्यापारी

आबूलेन पर जाम की समस्या इसीलिए ठीक नहीं हो सकती है। क्योंकि वहां पर कोई पार्किंग नहीं है। ग्राहक वाहन कहां खड़ा करेगा। इसीलिए वह जिस भी दुकान से सामान खरीदता है उसी दुकान के बाहर वाहन खड़ा कर देता है। पार्किंग की व्यवस्था बननी चाहिए।

राजवीर, व्यापारी

आबूलेन पर व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जब तक हमारे हाथों में इसकी व्यवस्था थी तो वहां जाम की समस्या दूर हो गई थी। लेकिन अब दोबारा से कैंट बोर्ड वहां की व्यवस्था फिर से अपने हाथों में लेगा। व्यापारियों से बातचीत हो गई है।

राजीव श्रीवास्तव सीईओ कैंट बोर्ड