700 कार बेचने का है टारगेट
सिटी में मारुति के डीलर प्रेमसंस मोटर्स में अलग-अलग डिजाइन की सभी कारों का स्टॉक आ चुका है और धनतेरस को लेकर बुकिंग भी जारी है। प्रेमसंस मोटर्स के सेल्स मैनेजर जीवन ने बताया कि हम लोगों को इस महीने धनतेरस तक दोनों शोरूम्स में मारुति के सभी मॉडलों की 700 कारें बेचने का टारगेट है। हमारे पास सभी मॉडलों की कार रेडी टू सेल के लिए तैयार हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी फेवरिट कलरवाली कार लेना चाहते हैं, जिसे हम लोग धनतेरस के दिन नहीं दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस धनतेरस में रांचीआइट्स सबसे अधिक मारुति ऑल्टो 800, वैगन आर और स्विफ्ट डिजायर काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रेमसंस मोटर्स के दोनों शोरूम्स से धनतेरस तक करीब 700 कारें बेचनी हैं।

होंडा के अमेज की है डिमांड  
सिटी में फस्र्ट टाइम रांची के लोगों को होंडा शोरूम में धनतेरस पर कार खरीदने का मौका मिल रहा है। सिटी के बासुदेव होंडा में धनतेरस को लेकर अभी से हीं बुकिंग शुरू हो गई है। बासुदेव होंडा के ओनर रोहित कटारूका ने बताया कि धनतेरस के दिन हमारा 100 कारें बेचने का टारगेट है। अभी से ही बुकिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि रांची के लोगों की फेवरिट कार होंडा की कार अमेज है। इसकी बुकिंग अधिक हो रही है। इसके अलावा होंडा ब्रीओ और होंडा सिटी की भी बुकिंग हो रही है।

हिट है आई 10 ग्रांड    
सिटी में इस धनतेरस पर रांची के लोगों की पसंद हुंडई का आई 10 ग्रांड है। जिन लोगों ने धनतेरस के लिए इस कार की बुकिंग कराई है, उन्हें तय यह कार मिल जाएगी, लेकिन अब बुकिंग करानेवालों को तीन महीने तक वेट करना होगा, उसके बाद ही मिल पायेगी। फेयरडील हुंडई के संजय मिश्रा ने बताया कि आई 10 ग्रेंड के अलावा आई 20, आई 10 और सैंट्रो कार धनतेरस के दिन मिल जाएंगे।

अब तक 60 कारों की बुकिंग
सिटी के टाटा मोटर्स की कारों के लिए भी बुकिंग हो रही है। टाटा की अलग-अलग कारों में अभी तक 60 कारों की बुकिंग हो चुकी है। टाटा मोटर्स के सेल्स मैन उदय कुमार ने बताया कि हम लोगों को धनतेरस तक करीब 100 कार की बुकिंग कर लेनी है। उन्होंने बताया कि धनतेरस में टाटा के इंडिगो सीएस कार की डिमांड बहुत अधिक है। इसके अलावा इंडिका और सफारी की भी डिमांड है। जो लोग धनतेरस में कार खरीदना चाहते हैं, वह अगर अभी बुकिंग कराते हैं, तो उन्हें कार मिल जाएगी।