घट गई है कारों की बिक्री

फेयरडील हुंडई के मैनेजर संजय मिश्रा कहते हैैं कि पहले जहां हम लोग हर महीने 170 से 175 गाडिय़ों की बिक्री किया करते थे, वहीं  इस महीने यह बिक्री घट कर 110 गाडिय़ों की हो गई है। पिछले कई महीनों से जिस तरह रुपया का मूल्य गिर रहा है और पेट्रोल डीजल का दाम हर महीने बढ़ रहा है, उससे रांची के लोग कार खरीदने में अपना इंट्रेस्ट कम दिखा रहे हैैं। सिटी के जितने भी कार शोरूम हैं, सबमें कार की खरीदारी में कमी आ रही है। मेन रोड स्थित बासुदेव ऑटो लिमिटेड के सेल्स एग्जीक्यूटिव बिपिन कुमार ने बताया कि टाटा कंपनी की गाडिय़ों की डिमांड हमेशा अच्छी रहती है। इस बार भी अच्छी है, लेकिन पिछले महीने की तुलना में इस बार गाडिय़ों की बिक्री में कमी आई है। पहले हर महीना हम लोग 100 से 150 गाडिय़ों की बिक्री करते थे, इस महीने ये संख्या 100 तक नहीं पहुंच पाई है।

महंगाई ने भी किया प्रभावित
रिपब्लिक हुंडई के ओम प्रकाश ने बताया कि महंगाई इतनी अधिक है कि लोगों को काफी कठिनाई महसूस कर रहे हैैं। बैंक का लोन भी महंगा हो गया है, इस कारण भी लोग कार नहीं खरीद रहे हैैं। जिस तरह से हर चीज महंगी हो रही है, उसका असर भी कार की खरीदारी पर दिखने लगा है। पिछले दो महीने से कार का सेल गिर रहा है। कार का सेल कम होने का एक और कारण पेट्रोल और डीजल का दाम बढऩा भी है। रांची में पिछले महीने प्रेमसंस मोटर्स के दोनों शोरूम को मिलाकर करीब 350 कारों की बिक्री हुई थी। प्रेमसंस मोटर्स के जीवन ने बताया कि पिछले महीने मारुति कार की बिक्री ठीक ठाक रही, लेकिन इस महीने कम हो सकती है। महंगाई बढऩे के कारण लोग कार की खरीदारी कम कर रहे हैैं। इसके अलावा इस महीने से भादो महीना भी शुरू हो गया है और इसे लोग शुभ नहीं मानते हैैं। कार का बाजार पर असर भी दिखने लगा है।

30 परसेंट कम हो गई है सेल
रांची में महेन्द्रा गाड़ी के डीलर नेक्सजेन के ओनर राजीव ने बताया कि पिछले दो महीनों से गाडिय़ों की बिक्री पर काफी असर होने लगा है। दो महीने पहले हम लोग जहां हर महीने करीब 250 से 260 गाडिय़ां बेचते थे, वहीं अब 200 भी पूरा नहीं कर पा रहे हैैं। महंगाई बढऩे के कारण गाड़ी की बिक्री में 30 परसेंट तक की गिरावट आई है।

फेस्टिवल में बिक्री बढ़ाने की तैयारी

लगातार मंदी की मार झेलने के बाद कार कंपनियां फेस्टिव सीजन में नई रणनीति बना रही हैैं। इस बिजनेस ईयर के शुरुआती चार महीनों के दौरान पूरे कंट्री लेवल पर टेन परसेंट तक की गिरावट आई है। इससे कंपनियां परेशान हैैं। कंपनियां अगले महीने साउथ इंडिया के पर्व ओणम से लेकर दीपावली तक आधा दर्जन नए मॉडल्स बाजार में उतारेगी। तीन सितंबर को हुंडई अपनी नई कार ग्र्रैैंड आई 10 लांच करेगी। उसी दिन लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू वन सीरीज प्रीमियम हैचबैक भी बाजार में उतारेगी। साथ ही फॉक्स वैगन भी पोलो का क्रॉसओवर मॉडल लांच करने जा रहा है।

डिस्काउंट देकर करेंगे अट्रैक्ट
कार कंपनियों का मानना है कि इकॉनॉमी की खराब हालत और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण बिक्री में ज्यादा सुधार की गुंजाइश नहीं है। लेकिन नए मॉडल के अलावा डिस्काउंट के ऑफर्स के माध्यम से बिक्री को सुधारा जा सकता है।