- व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हुए हमले के विरोध में व्यापारियों का आंदोलन

- दुकानों पर लगाया जाएगा पोस्टर जिसमें लिखा होगा अधिवक्ताओं के लिए स्लोगन

<- व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हुए हमले के विरोध में व्यापारियों का आंदोलन

- दुकानों पर लगाया जाएगा पोस्टर जिसमें लिखा होगा अधिवक्ताओं के लिए स्लोगन

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में प्रदेश भर के व्यापारी एकजुट हो गए हैं। जो सिस्टम के साथ ही हमला करने वाले अधिवक्ताओं से भी लड़ने का मूड बना चुके हैं। विरोध की कड़ी में क्क् दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया गया है। आह्वान का समर्थन करते हुए प्रयाग व्यापार मंडल ने क्क् दिसंबर को इलाहाबाद बंद का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

कानून हाथ में लेने का किसने दिया अधिकार

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि अधिवक्ताओं पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन उन्हें कानून हाथ में लेने का अधिकार आखिर किसने दिया। आए दिन कहीं न कहीं कचहरी में मारपीट की घटना हो रही है। इलाहाबाद में तो ये घटनाएं आम हैं। अभी पिछले दिनों ही एडीए सचिव पर हमला हुआ। इस तरह के मामलों पर न्यायिक अधिकारियों को विचार करना होगा।

आज निकालेंगे मशाल जुलूस

व्यापार मंडल के पदाधिकारी सरदार जोगेंदर सिंह, सुहैल अहमद, उमेश केसरवानी ने कहा बनवारी लाल कंछल पर हुए हमले को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। क्क् दिसंबर को ऐतिहासिक बंदी होगी, जिसमें पूरा व्यापारी वर्ग शामिल रहेगा। आवश्यक सेवाओं को भी दोपहर दो बजे तक बंद किया जाएगा। ताकि सरकार की नींद खुल सके। बताया कि बुधवार को घंटाघर चौराहे से मशाल जुलूस निकाला जाएगा।