- मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कराई थाना रेलवे रोड में एफआईआर

- पांच नामजद समेत कई अज्ञात, फोटो के आधार पर होगी पहचान

- पुलिस कार्रवाई से भड़के व्यापारी बोले, नहीं चलेगी तानाशाही

Meerut: केसरगंज में बवाल करने वाले व्यापारियों पर कानूनी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर रेलवे रोड पुलिस ने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत पांच को नामजद और भ्0 व्यापारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा कायम कर लिया है।

कसा जाएगा शिकंजा

रेलवे रोड थाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रताप की तहरीर पर रेलवे रोड पुलिस ने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप रेवड़ी, गौरव गुप्ता के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम किया गया है, जबकि भ्0 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। एसएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। जांच के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्होंने कहा

हमने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है। हम व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ने गए थे। पुलिस प्रशासन कितने ही मुकदमें कर ले, लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन की तानाशाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

-नवीन गुप्ता

अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

व्यापारी हितों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। हम किसी भी सूरत में व्यापारी का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे। हम मुकदमों से घबराते नहीं है। हमें पुलिस-प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारियों पर मुकदमे कायम कराने चाहिए थे, लेकिन हमारे ऊपर मुकदमा हो गया। हम बैठक बुलाकर रणनीति तय करेंगे।

-दलजीत सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

सारी गलती खाद्य विभाग के अधिकारियों की है। हमारे व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा था, इसलिए हम केसरगंज गए थे। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी, चाहे पुलिस कितने ही मुकदमें कर ले। पुलिस प्रशासन की तानाशाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

-संदीप गोयल रेवड़ी

मंत्री, संयुक्त व्यापार संघ