- भाई और भतीजे लगा रहे गंभीर आरोप

GORAKHPUR:

प्रापर्टी के विवाद में सपा नेता अशोक लोहिया के खिलाफ राजघाट पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनके सगे भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। मंगलवार को पत्रकारवार्ता में पीडि़त पक्ष ने सपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह अपने राजनीतिक प्रभाव से उत्पीड़न कर रहे हैं। एसओ राजघाट मिथिलेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

18 मार्च को हुआ था विवाद

राजघाट एरिया के लाल डिग्गी पार्क निवासी चंद्रगुप्त ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह परिवार के साथ किराए पर मकान लेकर सूरजकुंड में रहते हैं। पुस्तैनी मकान में उनका हिस्सा है। पूरी तरह से बंटवारा न होने से कमरा भी बंद रहता है। मकान के आगे-पीछे छोटे भाई अशोक लोहिया ने कब्जा किया है। 18 मार्च को दोपहर में वह खाली भूमि पर गेट लगवाने गए तभी अशोक लोहिया और उनके साथ आए लोगों ने मारपीट की। चंद्रगुप्त की तहरीर पर पुलिस ने अशोक और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानमाल की धमकी देने, बलवा, मारपीट करने का केस दर्ज किया।