यह था मामला

बेगमपुल पर सिविल लाइन के रहने वाले आरए मित्तल आकाश वर्ल्ड नाम से कपड़ों का शोरूम है। इस शोरूम में पहले दो बार चोरी का प्रयास हो चुका है। एक बार तो गैस कटर से गेट काटकर चोरों ने अंदर एंट्री कर ली थी। मगर गैस खत्म होने के कारण वे सिलेंडर छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद इन्होंने पूरी छत को जाल से ढक दिया। मंगलवार की रात चोर जाल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

नहीं हो पाए कामयाब

चोर अंदर तो घुस गए मगर वे सीढिय़ों के गेट को नहीं खोल पाए। चोरों ने काफी मशक्कत की। सुबह जब शोरूम मालिक पहुंचे तो ऊपर जाल खुला दिखा। जहां जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। सीढ़ी के गेट को भी तोडऩे की कोशिश की गई थी। उधर पड़ोस में छत को देखा तो सीढिय़ों का गेट खुला मिला। यह रमन सोनी का रेमंड का शोरूम है। जहां इसके मालिक ने आकर देखा तो गल्ला खुला हुआ था।

चोर ले गए कैश

रमन सोनी के अनुसार उनके गल्ले में साठ हजार रुपए रखे थे, जिनको चोर चोरी करके ले गए। सूचना पर एसपी सिटी और थाना पुलिस पहुंची। एसपी सिटी ने देखा कि आकाश वल्र्ड की तीसरी मंजिल से चोर अंदर घुसे थे। जहां आकाश वल्र्ड की छत पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इनके बारे में पूछा गया तो बताया कि रात को ये बंद कर दिए जाते हैं। इस पर एसपी सिटी ने इनको हड़काते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे चले होते तो शायद चोरों का पता चल गया होता।