- शारदा रोड पर कैफे में चल रहा था बड़ा कैसिनो

- 18 लोग, दो दर्जन कंप्यूटर और एक लाख रुपए

- कैफे में बैठकर लोगों को खिलाया जा रहा था जुआ

- इससे पहले भी शहर में कई कैफे में पकड़ा जुआ

<- शारदा रोड पर कैफे में चल रहा था बड़ा कैसिनो

- क्8 लोग, दो दर्जन कंप्यूटर और एक लाख रुपए

- कैफे में बैठकर लोगों को खिलाया जा रहा था जुआ

- इससे पहले भी शहर में कई कैफे में पकड़ा जुआ

Meerut:Meerut: शहर में कैफे आजकल कैसिनो में तब्दील होते जा रहे हैं। जहां लोग चैटिंग, सर्फिंग और काम करने के लिए जाते हैं, लेकिन अब यहां जुआ सट्टा भी खेला जा रहा है। कैसिनो बने कैफ संचालक ऑन लाइन जुआ खिलाकर रोज लाखों रुपए कमा रहे हैं। साथ पुलिस और प्रशासन की आंखों भी धुल झोंक रहे हैं। शहर में कई कैफों पर पहले भी छापा पड़ चुका है। जहां कैसिनों चलते पकड़े जा चुके हैं। गुरुवार को शारदा रोड पर भी एक बड़ा ऑनलाइन कैसिनों कैफे पकड़ा गया। जहां से कंप्यूटर और जुआ खेलते लोग पकड़े गए। जिनसे काफी कुछ बरामद हुआ है।

यह है सीन

शारदा रोड पर इंद्रा नगर के शिव कुमार पुत्र श्याम लाल का गगन गेम प्वाइंट साइबर कैफे है। जिसको शिव कुमार और उसके बेटे प्रियांक व अक्षय चलाते हैं। ब्रह्मापुरी पुलिस को सूचना मिली कि शारदा रोड पर गगन गेम प्वाइंट साइबर कैफे संचालक ऑन लाइन कैसिनो चलाता है। जहां लोगों को सट्टा और जुआ खिलाया जाता है। पुलिस ने गुरुवार को कैफे पर छापा माराकर करीब पंद्रह लोगों को ऑन लाइन जुआ खेलते पकड़ा। साथ ही कैफे संचालक को भी रंगे हाथों दबोचा।

ये पकड़े गए

पुलिस ने कैफे संचालक शिव कुमार व उसके दोनों बेटों प्रियांक व अक्षय को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही कैफे के अंदर बैठे जुआ खेल रहे पंद्रह लोगों को भी धर लिया। इनके पास पास कुल मिलाकर एक लाख क्9 हजार क्70 रुपए बरामद हुए। वहीं पुलिस ने इस कैफे के नाम पर चले कैसिनो से चौबीस कंप्यूटर और दो दर्जन मोबाइल भी बरामद किए। पकड़े गए सभी लोगों को माल सहित लेकर थाने ले जाया गया। जहां इन लोगों से इस ऑन लाइन सट्टे के बारे में पूछताछ की गई।

ये जुआ खेलते पकड़े गए

कैसिनों में जुआ खेलते लोगों में हरि नगर ब्रह्मापुरी का नितिन प्रजापति, हनी सैनी, कपिल, किदवई नगर का गुड्डू पुत्र अली हसन, नूर नगर का पवन कुमार, घोसीपुर का अनूप, जाहिद पुर का रहीस, नूर नगर का कृष्णपाल, जितेंद्र, गौरीपुरा ब्रह्मापुरी का दीपक, सैनी वाली गली ब्रह्मापुरी का चेतन, पूर्वा मुकर्रम लिसाड़ी गेट का वसीम, भूरा पुत्र इस्लाम, अनीस, आजाद सहित मिलाकर पंद्रह लोग शामिल हैं। कैसिनो मालिक व उसके बेटों सहित क्8 लोग पुलिस के शिकंजे में आए। जबकि इससे पहले कई लोग वहां से जा चुके थे।

ऑन लाइन कैसिनो

पुलिस के अनुसार यह नाम को साइबर कैफे है, असलियत में यहां ऑन लाइन जुआ खिलाया जाता है। यहां रोज लाखों रुपए की हेराफेरी होती है। यहां ऑन लाइन कैसिनों का कनेक्शन मुंबई से बताया जाता है। जिस पर गेम खिलवाया जाता है। इसके लिए रुपए कैसिनो मालिक के पास जमा किए जाते हैं। जीतने वाले को अपना मुनाफा काटकर रुपए दे दिए जाते हैं। इसमें कैफे संचालक को अच्छा खासा मुनाफा होता है। इसके जरिए वह एक दिन में इतना कमा लेता है जितना महीने में भी नहीं कमा पाता।

हर किस्म के सट्टेबाज

इस कैसिनो में पढ़े लिखे जुआरियों के अलावा ऐसे लोग भी शामिल होते हैं जो पढ़ना लिखना नहीं जानते। वे दिनभर कमाते हैं और फिर उस पैसे को इस कैसिनो में उड़ाते हैं। जहां इनको गेम खेलने में मजा आता है। यहां सभी कंप्यूटर पर सेम ऑनलाइन कैसिनो गेम चलते हैं। पैसे लगते हैं और फिर तय होता है हारजीत। लोग बड़े ही मजे के साथ ऑनलाइन गेम का मजा लेते हैं। अनपढ़ को यह होता है कि वह कंप्यूटर पर बैठकर गेम खेलता है। हार भी जाए तो गम नहीं, क्योंकि कुछ के पास पैसे कम नहीं।

वर्जन

इस साइबर कैफे में ऑन लाइन कैसिनो चल रहा था। जहां से कैफे मालिक व उसके दो बेटों सहित क्8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ख्ब् कंप्यूटर और मोबाइल बरामद किए गए हैं। साथ ही एक लाख क्9 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - परशुराम यादव, एसओ थाना ब्रह्मापुरी