घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा
कानो (एएफपी)।
बोको हराम नाम के आतंकी संगठन न शनिवार को उत्तरीपश्चिमी नाइजीरिया में स्थित एक मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस हमले में दर्जनों सैनिकों की मौत हो गई। बता दें कि बोर्नो राज्य में सैनिकों पर शुक्रवार को भी एक हमला किया गया था। इस्लामी आतंकवादियों ने इस बार यानी कि शनिवार शाम को योब राज्य के गीदम क्षेत्र के जिली गांव में स्थित मिलिट्री बेस को अपना निशाना बनाया। शनिवार के हमले के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है लेकिन एक सैन्य सूत्र ने बताया, 'अब तक हम तीन अधिकारियों सहित 31 सैनिकों को खो चुके हैं।' उसने बताया कि हमले में 24 सैनिक घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिलिट्री की जैसी गाड़ी में आए थे आतंकी
मिलिशिया के एक सदस्य ने बताया कि बोको हरम के आतंकी सैन्य वर्दी में मिलिट्री बेस में आए थे। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि आतंकियों को बेस में इसलिए भी प्रवेश करने की अनुमति दी गई क्योंकि वे सेना की जैसी ही गाड़ी में आए थे, इन्हीं सब कारणों से इतना नुकसान हुआ। एक सैनिक ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि हमले के बाद से कई सैनिक लापता हैं, जिनकी खोज के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है।

संगठन का परिचय
बोको हराम एक आतंकी संगठन है और इसका गठन करिश्माई मुस्लिम धर्मगुरू मोहम्मद युसूफ़ ने 2002 में किया था। इस संगठन का मुख्य मकसद देश को पूर्ण रूप से एक इस्लामिक देश बनाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोको हराम कुरान की इस शब्दावली से प्रभावित हैं, जिसमें लिखा है 'जो भी अल्लाह की कही गई बातों पर अमल नहीं करता है वो पापी है।' बता दें कि अपनी बात को मनवाने के लिए यह संगठन अब तक नाइजीरिया में कई हमले कर चुका है।

नाइजीरिया में दो समुदायों के बीच हिंसा, 86 की मौत और प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू का ऐलान

नाइजीरिया में बम धमाका, 60 से अधिक लोगों की मौत

International News inextlive from World News Desk