RANCHI: 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा बुधवार को रांची के 16 सेंटरों पर सीबीएसई की ओर से ली गई। रांची में करीब पांच हजार स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल हुए। गौरतलब हो कि पहले यह परीक्षा 26 मार्च को ली गई थी, मगर पेपर लीक होने के बाद उसे रद्द घोषित कर दिया गया था। गुरुनानक स्कूल, केरलि, डीपीएस, जेवीएम श्यामली, सेंट्रल स्कूल हिनू, दीपाटोली, सुरेंद्रनाथ पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, डीएवी धुर्वा, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल आदि सेंटर बनाए गए थे।

आधा घंटा पहले पहुंचे स्टूडेंट्स

परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई और दोपहर डेढ़ बजे खत्म। बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे के बाद एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसलिए सभी स्टूडेंट्स सुबह साढ़े 9 बजे तक सेंटर पर मौजूद थे और 10 बजे तक एग्जाम हॉल में अपना स्थान ग्रहण कर चुके थे। इधर, सीबीएसई की ओर से देश भर में 12वीं के इकोनॉमिक्स की दोबारा परीक्षा करवाई गई। करीब 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। देशभर के चार हजार सेंटरों पर परीक्षा हुई।

वर्जन

रद्द हुआ 12 वीं के इकोनोमिक्स पेपर का एग्जाम रांची के 16 सेंटरों पर हुआ। इसमें करीब पांच हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए।

मनोहर लाल, सीबीएसई को-आर्डिनेटर, झारखंड