18 की बजाय 22 अंकों के

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए गणित की परीक्षा अब कठिन होने जा रही है। अब पर्चा 90 नंबर का होगा। 10 नंबर फाइल पर मिलेंगे। बोर्ड के संयुक्त सचिव डीटी सुदर्शन राव की ओर से इस संबंध में सीबीएसई माध्यम के स्कूलों को सूचना दे दी गई है। नए पैटर्न के मुताबिक अब नौंवी कक्षा के सेकेंड टर्म परीक्षा में अल्जेब्रा (बीज गणित) से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। अब तक 16 अंकों के प्रश्न इससे होते थे। इसी तरह मेंस्योरेशन (क्षेत्रमिति) के सवाल अब 18 की बजाय 22 अंकों के होंगे। इस बदलाव को 10वीं की परीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्टेटिक्स के सवाल 12 अंकों के

विषय विशेषज्ञ अरविंद कुमार सिंह के अनुसार 10 गणित के पर्चे में मेंस्योरेशन से जुड़े सवाल अधिक होते हैं। इसीलिए मेंस्योरेशन के सवालों में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा स्टेटिक्स (सांख्यिकी) के सवाल भी अब 10 की बजाय 12 अंकों के होंगे। प्रोबेबिलिटी और ज्योमेट्री (ज्यामिति) के सवालों के अंक पूर्व की भांति होंगे। ज्योमेंट्री के सवाल 38 अंकों के पूछे जाएंगे, जबकि प्रोबेबिलिटी के सवाल आठ अंकों के होंगे। इस तरह कुल 90 अंकों का प्रश्नपत्र होगा। शेष 10 अंक प्रोजेक्ट, ब्लैक बोर्ड एक्टीविटी या टेस्ट के जरिए दिए जाएंगे।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk