जीआरपी ने लगाए दस सीसीटीवी कैमरे

सीसीटीवी से होगी निगरानी, रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

Meerut। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसका कंट्रोल रूम जीआरपी थाने में होगा। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

सुबह शाम को चेकिंग अभियान

जीआरपी सुबह और शाम को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही है। डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यही नहीं पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

ट्रेन की छत पर चढ़ने पर कार्रवाई

ट्रेन की छत पर बैठकर किसी को सफर नहीं करने दिया जाएगा। जो भी ट्रेन की छत पर बैठेगा उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा।

यात्रियों की संख्या अधिक

सिटी स्टेशन से तकरीबन एक लाख से अधिक यात्रा प्रतिदिन सफर करते हैं। वहीं कांवड़ यात्रा को देखते हुए भीड़ और भी बढ़ गई है। नेशनल हाइवे बंद होने के कारण लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं। इसलिए भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सुबह शाम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.आने व जाने वाले कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सामान की चेकिंग की जा रही है।

अशोक कुमार वर्मा जीआरपी इंचार्ज