- अग्रवाल महिला मंडल ने सेलिब्रेट किया हरियाली तीज महोत्सव

ALLAHABAD: अग्रवाल महिला मंडल की ओर से रविवार को हरियाली तीज कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। जहां मंडल की महिलाओं ने पारम्परिक ढंग से हरियाली तीज महोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं के लिए कई क्विज व अन्य इवेंट आयोजित किए गए। जिसमें जजेज ने ग्रुप ए में मंडल की मेंबर पूजा अग्रवाल व ग्रुप बी में उपमा अग्रवाल को हरियाली क्वीन का खिताब दिया। इस दौरान शशी गोयल को हरियाली सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

कजरी गीतों में उभरा सावन

हरियाली तीज कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र कजरी गीतों की प्रस्तुति रही। इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल की मेंबर्स ने कजरी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों कों को सावन के मौसम का अहसास कराया। कार्यक्रम में डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बुजुर्गो का सम्मान, प्रश्न मंच समेत कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा मालती अग्रवाल, मंत्री सलोनी अग्रवाल, माया, मंजू गोयल, नीलू, राधा, सुनीता, रेनू अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।