गणेशोत्सव पर पूजा पंडालों में हो रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

ALLAHABAD: कष्टहर्ता एकदंत गणेश के द्वार पर नर-नारी याची के रूप में पहुंच रहे हैं। गजानन की कृपा की आस में हर कोई उनकी भक्ति रस में डूबा हुआ है। पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भगवान गणेश की महिमा बखानी जा रही है। करैलाबाग स्थित गणेश पूजा पंडाल में फ्राईडे को गजानन को गरी व गुड़ का मोदक अर्पित हुआ। मराठी समुदाय द्वारा महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल अलोपीबाग के गणेश महोत्सव में गजानन की स्तुति करने में हर कोई लीन है।

नृत्य व गायन ने मोहा मन

रंगारंग कमेटी द्वारा बादशाही मंडी में भव्य गणेशोत्सव में गजानन गणेश, हनुमान व मां काली के दर्शन करने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। यहां संगीतमयी आरती संग बच्चे नृत्य व गायन के जरिए गणेश जी की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। श्री गणेशाय नम: कमेटी ऊंचवागढ़ी पूजा पंडाल में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। संयोजक अम्बरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में पूजा पंडाल में आने वाले भक्तों को सामाजिक सरोकारों की सीख दी जा रही है। उधर, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सार्वजनिक गणेश महोत्सव पुराना बैरहना में चल रही गणेश पूजा का फ्राइडे को समापन हो गया। विवि-विधान से पूजन हुआ तथा महिलाओं ने अबीर गुलाल उड़ाया। इस मौके पर कई प्रोग्राम भी आयोजित किए गए। पुरुषोत्तमनगर खुल्दाबाद में सुबह घंटा-घडि़याल, शंखनाद से गजानन की पूजा हुई। बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली में चल रहे गणेशोत्सव का भी समापन हो गया। सुबह गजानन का पूजन-अर्चन करके विसर्जन यात्रा निकाली गई।

बाक्स फोटो के साथ

महाराष्ट्र तरुण मंडल के तत्वावधान में दस दिवसीय गणेशोत्सव के क्रम में गुरुवार को बाढ़ एवं भूकम्प पर कला प्रतियोगिता का आयोजन कु। स्वाती आचार्य की देखरेख में हुआ। इसमें सभी आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समापन के दिन किया जाएगा। शनिवार को सुबह दारागंज में भगवान गणेश के सानिध्य में मराठी समाज पंचश्वाद्य निर्मित सहस्त्र मोदकों का हवन करेगा।