भारत में भी पाया जाता है

सरबेरा ओडोलम नाम का यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है लेकिन यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा आपको नहीं है। भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पौधा इतना जहरीला है कि कई बार इसका उपयोग जान लेने के लिए होता है।

यह पेड़ हर हफ्ते लेता है एक इंसान की जान

हर हफ्ते एक व्यक्ित की मौत

ऐसा माना जाता है कि हर हफ्ते इस पौधे से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक विश्व में अन्य जहरीले पौधों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक जहरीला है। सरबेरा ओडोलम के बीज में सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है। इसकी कम मात्रा भी शरीर के अंदर चली जाए तो कुछ मिनटों में ही पेट और सिरदर्द, उल्टियां, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। फिर यह एंजाइम्स और हृदय की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और कुछ घंटों के अंदर ही इंसान की मृत्यु हो जाती है। यह काफी हद तक वैसे ही काम करता है जैसी जहरीले इंजेक्शन से मौत की प्रक्रिया होती है।

यह पेड़ हर हफ्ते लेता है एक इंसान की जान

यह है सुसाइड पेड़

सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका निशान ढूंढना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर कोई इसे खा ले तो जांचकर्ताओं के लिए यह जानना मुश्किल हो जाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई? कुछ लोग इसे गलती से खा लेते हैं तो कुछ इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। भारत में इसे 'सुसाइड पेड़' के नाम से जाना जाता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk