ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न् : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को मोटर साइकिल चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह चारों को गिरफ्तार करने के साथ ही 21 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गडिदेशी ने कहा कि गुरुवार देर शाम को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधी पप्पू देवगम अपने एक सहयोगी बजरंग के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से दो किलो गांजा लेकर मंझारी से सिंहपोखरिया की ओर आ रहा है। इसके बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में छापामारी दल कर गठन किया गया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह की उपस्थिति में छापामारी दल के द्वारा सिंहपोखरिया मोड़ के पास चे¨कग की गई। गुरुवार की रात 8.30 बजे दोनों अपराध कर्मी को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

कई वारदातों में थे वांटेड

पकड़े गए अपराधियों से उजब पूछताछ की गई तो उन्हीं के निशानदेही पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 21 मोटर साइकिल व स्कूटी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी लूट, चोरी, हत्या एवं आ‌र्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं। इसके अलावा चार अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोनुवा थाना से भी 13 अन्य चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। यहां बता दें कि पिछले आठ माह में जिले के विभिन्न थानों में 52 मोटर साइकिल चोरी के केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 44 केस पुलिस ने सुलझा लिए हैं।

पुरस्कृत होंगे पुलिस कर्मी

- एसपी क्रांति कुमार ने कहा कि छापामारी दल के पदाधिकारियों ने कम समय से बड़ी उपलब्धि हासिल किये हैं। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना से सिर्फ जानकारी मिली थी कि मंझारी से गांजा लेकर दो लोग पल्सर मोटर साईकिल से आ रहे हैं। लेकिन जब गिरफ्तारी हुई तो पता चला कि यह हार्डकोर अपराधी हैं। उनसे पूछताछ करने के बाद पूरे गिरोह की जानकारी मिलती गयी।