-दोनों अपराधी बाइक छोड़कर हुए फरार, बच गई चेन

PATNA : एक महिला से चेन छीनने की कोशिश कर रहे दो अपराधियों से भिड़ गई। अपराधी गिर पड़े। लेकिन भागने में कामयाब हो गये। अलबत्ता महिला ने अपनी चेन जरूर लुटने से बचा ली। महिला का नाम रामपरी देवी है। वह आनंदपुरी की रहने वाली है। एसके पुरी थाना एरिया के किताब लेन में पैदल जा रही थी इसी दौरान श्रीवास्तव जी के मकान के पास जैसे ही पहुंची बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी चेन छपटने की कोशिश की। जैसे ही अपराधी ने चेन पर हाथ मारी रामपरी देवी ने उन्हें धक्का दे दिया। बाइक पर सवार दोनों अपराधी गिर पड़े। उन्होंने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी। बाइक का नम्बर बीआर क् ए 8ब्म्9 है।

लोगों ने पकड़ लिया था

अपराधियों को भागते हुए कुछ लोगों ने पकड़ लिया। काफी देर तक मशक्कत हुई। सुबह सुबह लोग कम थे ऐसे में जबतक लोग बात समझ पाते तबतक अपराधियों ने उसका फायदा उठाकर हाथ छुड़ा लिया और फरार हो गये। रामपरी देवी ने एसके पुरी थाने मे कंप्लेन दर्ज करवाई है। उधर पुलिस ने बाइक में मिले कागज की पड़ताल की तो पता चला फिलहाल बाइक आरती कुमारी, शास्त्रीनगर के नाम से है जो पहले राजू और मो। हामीद नाम के व्यक्ति के पास रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।