24 घंटे के अंदर दो पुरुषों की चेन छीनी

BAREILLY: सिटी में क्रिमिनल्स का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें चेन स्नैचर्स का आतंक भी कम नहीं है। शहर में ख्ब् घंटे के अंदर बाइक सवारों ने दो लोगों की चेन छीन ली। दोनों ही मामलों में महिलाओं की जगह पुरुष बाइक सवार स्नैचर्स का शिकार बने हैं। एक वारदात मंडे शाम को बारादरी तो दूसरी ट्यूजडे सुबह प्रेमनगर एरिया में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों की एफआईआर दर्ज कर ली है।

वारदात-क्

निशांत कुमार पांडे डेंटल कॉलेज रोड, निर्माण नगर, कैंब्रिज हॉस्टल में रहता है। वह डेंटल कॉलेज में पढ़ता है। मंडे शाम करीब पौने 8 बजे वह अपने साथी धर्मेद्र के साथ सुरेश शर्मा नगर से हॉस्टल जा रहा था। इसी दौरान ओरियंटल बैंक के पास ब्लैक कलर की पल्सर पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल और गले से चैन छीन ली। जब बदमाश भागने लगे तो उन्होंने एक बदमाश का पीछे से हाथ पकड़ लिया। इस पर बदमाश मौके पर बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग गए। निशांत ने बाइक पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

वारदात-ख्

एडवोकेट नवीन शर्मा, प्रभात नगर प्रेमनगर में रहते हैं। उनके बच्चे सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ते हैं। ट्यूजडे सुबह वह बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग चंद्रपुरी चूने के भट्टी के पास ब्लैक पल्सर पर सवार दो बाइक सवार आए और उनकी चैन छीनकर भाग गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।