- बाइक सवार बदमाशों ने कीडगंज, कटरा और धूमनगंज में महिलाओं को बनाया शिकार

- 24 घंटे पहले सिविल लाइंस में हुई थी चेन स्नेचिंग

ALLAHABAD: बाइक सवार चेन स्नेचर्स ने आतंक मचा रखा है। पहले सिविल लाइंस फिर कीडगंज, कटरा और धूमनगंज एरिया में बाइक सवार बदमाश महिला की चेन छीनकर भाग निकले। फ्राइडे सुबह से शुरू हुई चेन स्नेचिंग की घटना शाम तक चलती रही। पुलिस बदमशों की तलाश में जुटी रही लेकिन बाइक का नंबर ट्रेस न होने से उनका सुराग हाथ नहीं लगा।

राखी खरीदने निकली थी घर से

मधवापुर की रहने वाली सुशीला कीडगंज किसी काम से पहुंची थी। उसके बाद वह पैदल ही बाई के बाग की तरफ चल दी। सोचा कि रास्ते में राखी खरीद लेंगी। दोपहर में अचानक बाइक से दो बदमाश वहां पहुंचे। उनमें एक बदमाश बाइक से उतरा और सुशीला के गले से सोने की चेन छीन लिया। यह देख वहां मौजूद एक लड़के ने बदमाश को पकड़ा चाहा। मोहल्ले में चर्चा है कि बदमाशों ने वहां पर फायरिंग कर दी। जिससे विरोध करने की सोच रहे लोग पीछे हट गए और दोनों बदमाश आसानी से भाग निकले। इस घटना की जानकारी कीडगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के साथ बाई के बाग से लेकर रामबाग एरिया तक सर्च आपरेशन चलाया लेकिन रिजल्ट सिफर ही निकला। कीडगंज पुलिस ने बाद में स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि पुलिस का कहना था कि फायरिंग नहीं हुई है।

कटरा और धूमनगंज में भी स्नेचिंग

धूमनगंज की रहने वाली सविता टीचर है। फ्राइडे मार्निग वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उन्हें गाड़ी पकड़ना था। कन्हईपुर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने सविता के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। वहीं दूसरी ओर कटरा एरिया में पंकज श्रीवास्तव की वाइफ रीमा घर से पैदल ही निकली थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले।

क्यों जरूरत है चेन

ज्वैलरी महिलाओं की पहली पसंद है। किसी भी सुहागन की चेन पहचान है। मैं तो उस दिन को कभी भूल नहीं सकती जब बदमाशों ने मेरी चेन छीनी थी। बालसन से होकर अल्लापुर अपने घर रिक्शा से लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने सोने की चेन छीनने के लिए इतना तेज धक्का दिया कि रिक्सा से गिर गई। और कुल्हे की हड्डी टूट गई। कई महीनों तक बेड पर रहना पड़ा।

अनीता श्रीवास्तव

अल्लापुर

मैंने तीन तोला की चेन बनवाया था। पैदल ही जा रही थी। रास्ते में हौली वाली गली में बदमाशों ने मेरी चेन छीन लिया। मैं शाक्ड रह गई। आज तक उस तरह की चेन दोबारा नहीं बनवा सकी। उसके बाद से गलती से भी सोने की चेन पहन कर बाहर निकलते हैं। सिर्फ शादी विवाह में ही चेन पहनती हूं।

मधु मिश्रा

कीडगंज

------