RANCHI : झपट्टा मार गिरोह का आतंक शहर में बढ़ता ही जा रहा है। खासकर चेन छितनई की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक घटना अरगोड़ा थाना एरिया में हुई, जब एक महिला के गले से चेन छीनकर गिरोह के सदस्य फरार हो गए। नौ अक्टूबर की यह घटना है। इस बाबत विक्टिम की ओर से अरगोड़ा थाना एरिया में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस चेन स्नैचर्स की तलाश कर रही है।

ह है मामला

जानकारी के मुताबिक, अरगोड़ा के पार्क रोड सी-ख्9 में रहनेवाले मुकुल प्रसाद की पत्नी हर दिन की तरह नौ अक्टूबर को भी शाम में टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी क्रम में शाम भ्.फ्0 बजे के करीब दो युवक आए और गले से चेन छीनकर आराम से चलते बने। उसने चेन छिनतई की जानकारी अपने पति मुकुल प्रसाद को दी। उन्होंने अरगोड़ा पुलिस को इस बाबत इंफॉर्म किया। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए चेन स्नेचर्स की तलाश की, पर सफलता नहीं मिली।

अपहरण कर मांगी फिरौती

एक पिता ने सुखदेवनगर नगर थाने में अपने पुत्र के अगवा करने और फिरौती के रूप में भ्0 हजार रुपए मांगने के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके पुत्र भोला राम के साथ भगत राम और अन्य लोगों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसका अगवा भी कर लिया। जब उनलोगों से बेटे को छोड़ने के लिए कहा गया तो उनलोगों ने भ्0 हजार रुपए लाने के लिए कहा। इतनी राशि का इंतजाम नहीं कर जब उन्हें पुत्र को छोड़ने के एवज में दस हजार रुपए देने गए तो भगत राम ने उन्हें उल्टा लौटा दिया। जब वे बाहर थे तो भगत राम उनके वाल्मीकिनगर स्थित घर आए और उनकी पत्‍‌नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। मुहल्ले की औरतों के विरोध करने पर वे लोग वहां से भागे। जानकारी के मुताबिक, किशोर राम का पुत्र भगत राम की पोती को लेकर दुर्गापुर चला गया था। इस बात की जानकारी जब किशोर राम को हुई तो उसने भगत राम के घर जाकर दोनों को लाने की बात कही। इस पर भगत राम ने कहा कि हमलोग दोनों को खुद ले आएंगे। इसके बाद वे लोग गाड़ी से वहां पहुंचे और भोला राम समेत अपनी पोती को रांची ले आए। ागत राम ने बेटे को हरमू स्थित अपने घर ले गए और उसे दम ार पीटा। प्राथमिकी में किशोर राम ने अपने बेटे की हत्या करने के षड़यंत्र करने के आरोपी को अरेस्ट करने और सुरक्षा की गुहार लगाई है।