-मध्य प्रदेश से सिटी आई महिला के साथ सिविल लाइंस में घटना

ALLAHABAD: थर्सडे को सिविल लाइंस एरिया में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। पुलिस कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी गई। लेकिन, बाइक सवार बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।

मध्य प्रदेश के रहने वाले राजीव श्रीवास्तव अपनी वाइफ कृति और बेटे के साथ अशोक नगर एरिया में अपने रिलेटिव के घर आए हैं। थर्सडे दोपहर कृति बेटे राजू के साथ शॉपिंग करने निकली थी। यात्रिक होटल के पास बेटा एटीएम से रुपए निकालने चला गया। तभी ब्लैक पल्सर से पहुंचे बदमाशों ने कृति के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। इस घटना से वह स्तब्ध रह गई। स्नेचिंग के बाद कृति के गले पर निशान बन गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में स्नेचिंग की जानकारी दी। कृति ने बताया कि ब्लैक पल्सर था। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगाया था और पीछे वाला युवक ऐसे ही था। उसी ने गले से चेन छीना। कुछ देर बाद कृति ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपनी कंप्लेन दर्ज कराई।