VARANASI : लंका व शिवपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को अलसुबह घर से निकली दो महिला मॉर्निग वॉकर्स को निशाना बनाया। उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। एक घटना को पुलिस थाने से आधा किलोमीटर दूर हुई।

लंका थाना एरिया के नगवा में गेस्ट हाउस संचालक बालमुकुंद पांडेय की पत्‍‌नी सावित्री मॉर्निग वॉक करने सुबह घर से निकली थीं। वापस लौटते समय थाने से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहले। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन नोच ली। उन्होंने चेन को हाथ से पकड़ लिया। स्नैचर्स के हाथ आधी चेन लगी। शिवपुर थाना एरिया के सर्वेश्वरी नगर कालोनी में टीचर प्रवीण शुक्ला की पत्‍‌नी रंजना शुक्ला टहलने के लिए सुबह घर से बाहर निकली थीं। कालोनी के मोड़ पर पहुंची थी तभी बाइक सवार स्नैचर्स ने गले से चेन नोच ली। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा लेकिन वह हाथ नहीं आए।