अंगूर, केला और सेव के दाम डेढ़ से दोगुना बढ़े

अमरुद और संतरा का भी भाव बढ़ा

PATNA : शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई। चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ हिन्दू नव वर्ष भी शुरु हुआ। नवरात्र के दौरान चैती छठ और रामनवमी भी मनाई जाएगी। इसे देखते हुए राजधानी में फलों के भाव तेज हो गए हैं। महज दो दिनों में ही ज्यादातर फलों के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

दरअसल हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत के साथ मां दुर्गा की दस दिवसीय अराधना का पर्व चैत्र नवरात्र भी मनाई जाती है। इस नवरात्र के दौरान ही चैती छठ का आयोजन होता है जब फलों की और ज्यादा डिमांड होती है। ऐसे में फल व्यवसायियों ने भी कमर कस ली है।

दो दिनों में फलों की कीमत में आया फर्क

फल म् अप्रैल 8 अप्रैल

आम क्00रु क्ख्0रु

केला क्भ्रु फ्0रु

अंगूर 70रु क्00रु

अमरुद ब्0रु म्0रु

अनार 90रु क्ख्0रु

सेव क्00रु क्ब्0रु

मौसमी ब्0रु म्0रु

तरबूज ख्0रु ख्भ्रु

खीरा ख्0रु फ्0रु

संतरा भ्0रु 80रु

नासपाती क्क्0रु क्ब्0रु

पर्व-त्योहार में फल के रेट में अंतर तो होता ही है। डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है। तब ख्0 फीसदी तक प्रति किलो रेट बढ़ जाता है। अभी तो चैती छठ के पहले रेट और बढ़ सकता है-

पप्पू, फल बिक्रेता, राजेन्द्र नगर

नवरात्र के सभी दिन फलों की जरूरत होती है। मैं तो हर दिन अलग-अलग फल से मां दुर्गा की पूजा करती हूं। इसलिए सभी फलों की जरुरत पड़ती है। खासकर उपवास में केला और सेव जैसे फल की तो सबसे ज्यादा जरुरत पड़ती है। लेकिन इस बार फलों के रेट आसमान छू रहे हैं। जबकि दो दिन पहले रेट ठीक था।

गीता वर्मा, गृहिणी, नाला रोड